bharat-jodo-yatra-ka ek saal pura hone per congress seher me nikalegi yatra bhupender hudda-congress-श

Bharat Jodo Yatra का एक साल पूरा होने पर Congress शहर में निकालेगी यात्रा : भूपेंद्र हुड्डा

राजनीति रोहतक हरियाणा

कांग्रेस में अंतर कलह के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने आदमपुर उपचुनाव का उदाहरण देते हुए भाजपा पर कटाक्ष किया है कि उस उपचुनाव में भाजपा के बड़े नेता नहीं पहुंचे थे।

उन्होंने गृहमंत्री अनिल विज और राव इंद्रजीत का भी नाम लिया, साथ ही भारत जोड़ो यात्रा के 1 साल पूरा होने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कार्यकर्ताओं के साथ शहर में यात्रा निकालेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस सरकार आने पर वकीलों को प्लांट और इंश्योरेंस देने की भी घोषणा की है। बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

अपने अलग रंग में नजर आए पूर्व सीएम

Whatsapp Channel Join

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा वीरवार को अपने अलग रंग में नजर आए हैं। उन्होंने भाजपा के खिलाफ विपक्ष के गठबंधन इंडिया पर बयान देते हुए बताया कि विपक्षी नेताओं की यह अच्छी पहल है और लोकतंत्र में जनता के लिए विपक्ष का मजबूत होना जरूरी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक बार एसोसिएशन में वकीलों के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे।

Screenshot 524

लोगों का आरक्षण धीरे-धीरे खत्म कर दिया

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी लोगों का आरक्षण धीरे-धीरे खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार सत्ता में आने पर वकीलों को प्लाट दिए जाएंगे और उनका इंश्योरेंस भी किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को 1 वर्ष पूरा हो चुका है, ऐसे में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सभी विधानसभा क्षेत्र में 1 घंटे तक यात्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार से प्रत्येक वर्ग दुखी है। खास तौर पर गरीब लोग सरकारी योजनाओं से वंचित है, इसलिए 2024 में विधानसभा और लोकसभा में कांग्रेस की सरकार होगी।