Screenshot 595

Kurukshetra : भारतीय Kisan Union Chaduni ग्रुप की Jat Dharamshala में हुई बैठक, SYL के मुद्दों को बताया Political मुद्दा

कुरुक्षेत्र हरियाणा

कुरुक्षेत्र जिलें में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप की जाट धर्मशाला में बैठक हुई। बैठक में आगामी 23 नवंबर को होने वाली जन आक्रोश रैली को लेकर रणनीति बनाई गई। भारतीय किसान यूनियन ग्रुप चढूनी ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि आज मौजूदा सरकार को लेकर जनता में आक्रोश है जिसको लेकर 23 नवंबर 2023 को जन आक्रोश रैली पिपली अनाज मंडी में रखी गई है। जिसको लेकर आज आगामी रणनीति बनाई गई है।

गुरनाम सिंह चढूनी ने एसवाईएल मुद्दे को राजनीतिक मुद्दा बताते हुए कहा कि जिस प्रकार से आज पंजाब और हरियाणा के किसानों का भाईचारा बना है उसको तोड़ने के लिए इस मुद्दे को बनाया गया है। सभी पार्टिया मिलकर किसानों का भाईचारा तोड़ना चाहती है। इससे पहले भाजपा की पंजाब के साथ गठबंधन में सरकार रही और उससे पहले कांग्रेस की भी सरकार रही लेकिन तब किसी ने एसवाईएल मुद्दे को लेकर कोई हल नहीं निकला। अब सरकार किसानों की एकजुटता से डर रही है जिसको तोड़ने को लेकर एसवाईएल के मुद्दे को उछाला जा रहा है।

गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि जो खेतों में बिजली के खंभे लगाए जा रहे हैं उसको लेकर भी भारतीय किसान यूनियन विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले किसानों के साथ पूरी बातचीत होगी उसके बाद ही बिजली का खंबा लगाने दिया जाएगा।आगामी 5 राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि वह चुनाव में किसी के पक्ष व खिलाफ प्रचार करने नहीं जाएंगे।

Whatsapp Channel Join