Bhiwani जिले में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज सिंह ने डीसी कॉलोनी चौक में नागरिकों को संबोधित किया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज सिंह ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश को देश के सुरक्षित राज्यों में गिना जाता था। जहां पर अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी का दूर-दूर तक नामोनिशान नहीं था, लेकिन जब से भाजपा सत्ता में आई है, तभी से हरियाणा में सिर्फ समस्याएं ही समस्याएं नजर आ रही हैं।
सही मायनों में देखा जाए तो भाजपा सत्ता संभालने के काबिल नहीं। भाजपा के नेता यह बात मानने की बजाए जबरदस्ती जनता पर बेतुके फैसले थौंपकर उन्हे परेशान करने का काम करती हैं। धीरज सिंह डीसी कॉलोनी चौक में जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में हरियाणा प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरी तरह से दिवाला पिट चुका है। जहां पर कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में कानून और सरकार का नहीं, बल्कि जंगलराज चल रहा है।
हरियाणा में बेरोजगारी चरम पर
रोजाना अलग-अलग स्थानों से फायरिंग की घटनाएं सामने आती है। सबसे बुरा हाल तो व्यापारियों का हुआ है, जहां पर व्यापारियों से फिरौती मांगने जैसी घटनाएं दिन पर दिन बढ़ रही है। जिसके चलते व्यापारी वर्ग भय के साये में है, लेकिन प्रदेश के मुखिया झूठी घोषणाएं से जनता का ध्यान भटकाने में मशगूल है। धीरज सिंह ने कहा कि यही नहीं हरियाणा प्रदेश में बेरोजगारी भी चरम पर पहुंच चुकी है। जहां विभिन्न विभागों में हजारों पद रिक्त पड़े है, लेकिन इसके बावजूद भी सरकार कर्मचारियों की भर्ती नहीं कर रही।
धीरज
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश भर का कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने-प्रदर्शन करने पर मजबूर है। यही नहीं बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, घोटाले, नशे सहित अन्य समस्याएं दिनोदिन बढ़ती जा रही है। जिससे स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता चलाने में सक्षम नहीं है। धीरज सिंह ने कहा कि पिछले 10 वर्षो से विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा आमजन अब भाजपा के झूठ व फरेब की राजनीति से परेशान आ चुका है तथा भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुका है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश में अपराध भ्रष्टाचार, महंगाई सहित अन्य समस्याओं पर रोक लगेंगी तथा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलबध करवाए जाएंगे, ताकि प्रदेश के युवा रोजगार की राह पर अग्रसर होकर अपना स्वर्णिम भविष्य तय कर सकें।