fire

Bhiwani में आग ने मचाया तांडव

भिवानी

हरियाणा के Bhiwani के बिचला बाजार नाई कलालों की गली में चप्पलों की बाधियों की फैक्ट्री में आग लग गई। गोदाम में करीब 3 लाख रुपए का माल जल गया साथ ही एक बाइक भी जल कर राख हो गई। मिली जानकारी के फैक्ट्री के मालिक का कहना है कि पुलिस ने गली में लगी सीसीटीवी चैक की है जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति गोदाम के अंदर झाक कर देखता हुआ नजर आ रहा है। आग उसी ने लगाई है। आस पड़ोस के लोगों ने जब देखा कि गोदाम में आग लग गई है तो लोगों ने मुश्किल से आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना 112 पर कॉल कर दी गई।

पुलिस ने गली में लगे सीसीटीवी कैमरे देखा तो एक व्यक्ति स्ट्रीट लाइट बंद करते हुए नजर आया। इसके बाद वह व्यक्ति गोदाम में झांकते दिखाई दे रहा था। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को पूरा शक है कि इसी व्यक्ति ने आग लगाई है। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और आगे की छानबीन कर रही हैं। सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध का पता लगाया जा रहा है।

अन्य खबरें