Migrant laborer dies in Bhiwani, dead body found hanging

Bhiwani में प्रवासी मजदूर की मौत, फंदे पर लटका मिला शव

भिवानी

हरियाणा में Bhiwani जिले के गांव बागनवाला क्रेशर जॉन में कार्य करने वाला प्रवासी मजदूर की मौत का मामला सामने आया है। मृतक ज्योतिषलाल बिहार के जिला गोपालगंज गांव जिगना का निवासी था। जो क्रेशर जॉन में मजदूरी करता था। लेकिन उसका शव दुकान में फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर भिवानी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया।

Screenshot 30

पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तो ज्योतिष लाल के शव फंदे पर लटका हुआ था। मौत का कारण फिलहाल पता नहीं चला है। 29 वर्षीय मृतक ज्योतिष लाल मानसिक रूप से परेशान था या अन्य कोई कारण है इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल परिजनों के बयान पर मामला दर्ज किया गया है तथा जांच अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।