Haryana के भिवानी में एक महिला के साथ सरेआम छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले का जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित लेडी ने बताया कि जगदंबा मार्केट में सिलाई का काम करती है। 22 नवंबर की सुबह एक युवक उसका लगातार पीछा करता रहा था। शाम करीब 4 बजे युवक उसकी दुकान पर आया और उसके साथ बदसलूकी करने लगा।

महिला के साथ अन्य दुकानदारों ने उसे भगा दिया, तो युवक ने महिला को फिर से परेशान किया और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आस-पास के लोगों ने महिला को छुड़वाया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह घटना भिवानी जिले में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता का विषय बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और आरोपी युवक की तलाश जारी है।