Mohanlal Yadav

देश का विकास भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है: Mohanlal Yadav

भिवानी

भिवानी के नंद गांव में पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohanlal Yadav ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में भाजपा सरकार ने पिछले 10 सालों में रिकॉर्ड विकास काम करवाए हैं। आज हरियाणा प्रदेश में 24 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस कार्यकाल में जहां भारत की सीमा पर सैनिकों के सर काटे जाते थे, आज भाजपा सरकार में पाकिस्तान के घर में घुसकर भारतीय सेना कार्यवाही कर रही है। जो देश के लिए गौरव की बात है।

Screenshot 210

भारत देश में 200 से ज्यादा देश है, जो अपनी सीमाओं को बढ़ाना चाहते हैं, जबकि भारत देश वासुदेव कटुंकब के संदेश के साथ सबको साथ लेकर चलता है। आज अमेरिका, रशिया व यूक्रेन जैसे देश प्रधानमंत्री मोदी को नमस्कार करते हैं। मोहनलाल यादव ने भिवानी से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सर्राफ को जिताने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी रोजगार को खत्म करने की दिशा में धरने-प्रदर्शन करती है, देश का वास्तविक विकास भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है।

Whatsapp Channel Join

50 हजार युवाओं के लिए नौकरी

Mohanlal Yadav ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनने पर प्रदेश के दस शहरों का आधुनिकीकरण कर वहां पर 50 हजार युवाओं की नौकरियों के लिए उद्योग स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा दो लाख सरकारी नौकरियों में भी युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। भाजपा की सरकार बनने पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पांच लाख लोगों को मकान बनाकर दिए जाएंगे। अरावली क्षेत्र में 10 हजार एकड़ में जंगल सफारी पार्क का निर्माण करवाया जाएगा। इसके साथ ही हर जिले में विश्वकर्मा महाविद्यालयों की स्थापना की जाएगी तथा प्रदेश के सात जिले जिनमें मैडिकल कॉलेज नहीं है, वहां मैडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। इस मौके पर धर्मबीर सिंह व भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सर्राफ भी मौजूद रहें।

Screenshot 211

अन्य खबरें