Bhiwani : हरियाणा गवर्नमैंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन रजि. नं. 41 मुख्यालय चरखी दादरी सम्बन्धित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ ने कार्यकारी अभियंता सूर्यकांत डिविजन नं. 2 के प्रांगण में शहरी ब्रांच के प्रधान जयकिशन शर्मा की अध्यक्षता में अपनी मांगों के लिए धरना व रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नारेबाजी भी की गई।
इस मौके पर जिला प्रधान ने उपस्थित कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए मांग की कि पुरानी पेंशन बहाल की जाये, कैशलैश मैडिकल सुविधा लागू की जाये, कर्मचारियों का बकाया वेतन व पीएफ हरियाणा कौशल रोजगार निगम पर समायोजित होने से पहले जितने भी कर्मचारियों का बकाया है उनका समाधान किया जाये।

वहीं शहरी ब्रांच के प्रधान ने कहा कि कार्यकारी अभियंता का कर्मचारियों की मांगों के प्रति रवैया टालमटोल वाला है। मस्टरोल पर लगे कर्मचारियों को वेतन 2 वर्ष से वेतन नहीं बढ़ाया गया है, हरियाणा कौशल रोजगार निगम में लगे कर्मचारियों का पीएफ राशि उनके खाते में जमा नहीं हो रही है। आरएमई स्टाफ की एलटीसी का भुगतान तुरन्त प्रभाव से करवाया जाये। सांगा, कायला, कालुवास के जलघरों पर आने-जाने का रास्ता नहीं है तुरन्त प्रभाव से बनवाया जाये। डाबर जलघर के चैम्बर की छत टूटी हुई है उसका निर्माण शीघ्र ही करवाया जाये।
इसके साथ ही टर्म अम्पाईंटी कर्मचारियो के ईपीएफ व ईएसआई के खाते विभाग द्वारा खुलवाये गये थे उनको लागू करवाया जाये। ठेकेदारी प्रथा के तहत लगे कच्चे कर्मचारियों की सैंक्शन तथा वेतन बकाया है वह तुरन्त सैंक्शन दिलवाई जाये तथा बकाया वेतन कर्मियों के खाते में डलवाया जाने सहित 22 सूत्रीय मांगों का शीघ्र ही समाधान करवाने के लिए जबर्दस्त नारेबाजी की गई।







