Bhiwani

Bhiwani में नई अनाज मंडी के सामने सड़क धंसी, लोगों ने प्रशासन के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

भिवानी

भिवानी में लोहारू रोड पर स्थित नई अनाज मंडी के सामने रोड नीचे धस गया है। सड़क धसने से कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस समस्या को लेकर आज मंडी के दुकानदारों ने सड़क पर रोष प्रदर्शन किया।

Screenshot 1291

दुकानदारों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढों को जल्द ठीक करने की मांग की। उनका कहना है कि इन गड्ढों के कारण अक्सर हादसे होते हैं, और प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को जल्द नहीं माना गया और गड्ढों को ठीक नहीं किया गया, तो वे सड़क जाम करने को मजबूर होंगे।

Screenshot 1294

उनका कहना है कि अगर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। यह मुद्दा स्थानीय प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है, और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी।

Whatsapp Channel Join

Screenshot 1292

अन्य खबरें