पंचायती राज व्यवस्था की मजबूती से ही सम्भव है ग्रामीण विकास: सुनील मूंड

भिवानी

पंचायती राज व्यवस्था प्रणाली देश में मूल लोकतांत्रिक संस्थानों के प्रयोजन और विकास में एक महत्वपूर्ण स्थान है। पंचायती राज प्रणाली प्रतिनिधि लोकतंत्र को एक सहभागी लोकतंत्र में बदल देता है।

पंचायती राज व्यवस्था को बिना मजबूत किए गांव के विकास के बारे में सोचना ही बेमानी है। चौ. देवीलाल सदन में बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाने को लेकर बात की गई।

बैठक में जिला के पदाधिकारियों को किया संबोधित

Whatsapp Channel Join

कार्यक्रम में जजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सुनील मूंड ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाने का आह्वान किया। सुनील ने कार्यक्रम में जजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ भिवानी जिला के पदाधिकारियों को संबोधित किया।

उन्होंने प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को पंचायती राज व्यवस्था का महत्व बताते हुए जजपा के मुख्य लक्ष्य मिशन दुष्यंत 2024 को साथ लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

हर गांव की पंचायती राज व्यवस्था पूरी तरह कारगार हो

सुनील मूंड, जिला प्रधान जोगेंद्र बागनवाला, प्रदेश संगठन सचिव विजय सिंह गोठड़ा और पंचायती राज जिला संयोजक मनोज यादव ने सभी के सामने अपनी बातें रखी। उन्होंने कहा कि जननायक चौ. देवीलाल एक बात कहा करते थे कि राष्ट्र की प्रगति तभी संभव है, जब राष्ट्र के प्रत्येक गांव का संपूर्ण विकास होगा। उनकी कही बात तभी सार्थक हो सकती है जब गांव की छोटी सरकार पंचायती राज व्यवस्था पूरी तरह से कारगर हो।

पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को मिले बराबरी की दर्जा

उन्होंने कहा कि जननायक चौ. देवीलाल की इसी ग्राम विकास की सोच को आगे बढ़ाने का काम प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला करते आ रहे हैं। दुष्यंत चौटाला की सोच है कि जब तक पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को बराबर का प्रतिनिधित्व नहीं मिलेगा, तब तक गांव का पूरी तरह से विकास सम्भव ही नहीं है।

कौन-कौन रहा मौके पर मौजूद

इस अवसर पर जिला संयोजक सैनिक प्रकोष्ठ ईश्वर मान, हलका अध्यक्ष भिवानी जितेंद्र शर्मा, लोहारू हल्काध्यक्ष सुरेन्द्र किल्का, अमित नंबरदार, मदन यादव, कपूर वाल्मिकी, जसवीर जमालपुर, शंकर आहुजा सहित अनेकों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।