सितंबर में होंगी राज्यस्तरीय स्कूली प्रतियोगिता, 17 जिलों में होंगे खेल इवेंटस

भिवानी

भिवानी बॉर्ड ने राज्यस्तर पर स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए शेड्यूल का आयोजन जारी कर दिया है। यह खेलों का आयोजन सावन महीने मे किया जा रहा है। प्रतियोगिता में होने वाले खेल सितंबर महीने मे पहले ब्लॉक स्तर पर फिर जिला स्तर पर और उसके बाद राज्य स्तर पर खेले जाएंगे।

इस खेल प्रतियोगिता मे स्कूल स्तर पर खिलाड़ियों को अपना हुनर दिखाने का अवसर प्राप्त हो रहा है। खेल इवेंटस को देखते हुए बच्चों कि खेल के प्रति रूची बनेगी। शेड्यूल के अनुसार प्रतियोगिता की शुरुआत आठ सितंबर से होगी और 28 अक्तूबर तक 17 जिलों में खेल इवेंट आयोजित किए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और अंडर-19 आयुवर्ग में खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।

स्कूली खेल प्रतियोगिता का किया जाएगा आयोजन

Whatsapp Channel Join

जिन जिलों में राज्यस्तरीय स्कूल खेल होंगे। उनमें खिलाड़ियों के ठहरने और खेल मैदान की व्यवस्था कराए जाने संबंधी निर्देश भी मुख्यालय की ओर से दिए गए हैं। एक खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा तीन खेल, दो मेजर और एक माइनर खेल में हिस्सा ले सकता है।

जबकि एथलेटिक्स और स्वीमिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ी तीन इवेंट और दो रिले रेस में हिस्सा ले सकता है। आयु को निर्धारित करने के लिए अंडर-19 के लिए बेस ईयर 2005, अंडर-17 के लिए 2007 और अंडर-14 के लिए 2010 रखा गया है।

अलग-अलग जगह होंगे खेल इवेंट

  • 12 से 14 सितंबर तक गुरुग्राम में बॉय व गर्ल्स शूटिंग,बॉय अंडर-17 में बास्केटबाल की प्रतियोगिताएं होंगी।
  • जींद में बॉय वर्ग में फेंसिग, कबड्डी व बॉय व गर्ल्स दोनों वर्ग में आर्चरी की प्रतियोगिताएं होगी। 12 से 14 सितंबर तक गुरुग्राम में बॉय व गर्ल्स शूटिंग, बॉय अंडर-17 बास्केटबाल प्रतियोगिताएं होंगी।
  • अंबाला में गर्ल्स फुटबाल और गर्ल्स व बॉय वर्ग की जिम्नास्टिक की प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी।
  • 15 से 17 सितंबर तक पंचकूला में बॉय एथलेटिक्स, गर्ल्स क्रिकेट और बॉयज लॉन टेनिस प्रतियोगिता।
  • कैथल में गर्ल्स हैंडबॉल, जूडो व बॉयज की खो-खो प्रतियोगिता होगी।
  • 19 से 21 सितंबर तक यमुनानगर में बॉय व गर्ल्स वेटलिफ्टिंग, कराटे प्रतियोगिता, भिवानी में बॉयज अंडर-14, 19 बास्केटबाल प्रतियोगिता और चरखी दादरी में बॉय व गर्ल्स की वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएगी।
  • सोनीपत में गर्ल्स की ताइक्वांडो, गर्ल्स बॉक्सिंग, बॉय फ्री स्टाइल कुश्ती व अंडर-17, 19 में ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएगी।
  • 17 से 19 अक्तूबर तक रेवाड़ी में बॉय ताइक्वांडो, बॉय एंड गर्ल्स नेटबाल प्रतियोगिता, सिरसा में बॉय व गर्ल्स स्वीमिंग, बॉय अंडर-19 वाटर पोलो व बॉय जूडो प्रतियोगिता होगी।