मात्र 25 रुपये में डाक विभाग घर पहुंचाएगा तिरंगा, 225 डाक घरों से भेजे जाएंगे तिरंगे

भिवानी

स्वतंत्रता दिवस पर डाक विभाग ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत करीब दस हजार तिरंगे झंडों की खेप मंगवाई है। 15 अगस्त के अवसर पर डाक विभाग मात्र 25 रुपये में आपके घर डाकिये के माध्यम से तिरंगा झंडा पहुंचाएगा। भिवानी मंडल के अंतर्गत आने वाले 225 डाक घरों में तिरंगे भेजे जाएंगे।

ऑनलाइन भी डाक से मंगवा सकेंगे तिरंगा

भिवानी डाक मंडल कार्यालय के सहायक डाक अधीक्षक देवेंद्र रंगा ने बताया कि कोई भी व्यक्ति इन झंडों को नजदीकी डाकघर से ले सकेगा। कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन भी डाक से तिरंगा झंडा मंगवा सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत करीब दस हजार तिरंगे झंडे मंगवाए थे। सभी का वितरण भी डाक से किया गया था।

Whatsapp Channel Join

घर बैठे मंगवायें तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर अंबाला सर्कल मंडल से भिवानी डाक मंडल में दस हजार तिरंगे झंडे भेजे हैं। प्रत्येक झंडे की कीमत 25 रुपये रखी गई है। ये झंडे डाकघर से भी मैनुअल खरीदे जा सकते हैं, जबकि ऑनलाइन डाक से भी डाकिये द्वारा घर बैठे मंगवाए जा सकते हैं। इन झंडों की खेप को डिमांड के अनुसार भिवानी सर्कल के तहत आने वाले सभी 225 डाकघरों में भेजा जाएगा।