Bhiwani के पिपली वाली जोहड़ी के नजदीक एक व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच के लिए क्षेत्र वासियों से पूछताछ की गई, लेकिन शख्स की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहल पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर भिवानी के नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है।

वहीं सब इंस्पेक्टर ने बताया कि प्राथमिक जांच में मृतक की कोई पहचान नहीं हो पाई है। जिसके चलते शव को भिवानी के नागरिक अस्पताल में ले जाया जा रहा है। मृतक के दाहीने हाथ की चारों ऊंगालियां कटी हुई है, सिर्फ अंगूठा है। मृतक युवक ने लाल व सफेद रंग की चितकबरे रंग की शर्ट पहनी हुई है। उनकी उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष की आंकी जा रही है।

साथ ही उन्होंने बताया की मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के कोई निशान नहीं हैं। ऐसे में अंदेशा है कि व्यक्ति की मानसिक परेशानी के चलते प्राकृतिक मृत्यु हुई है, लेकिन पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार करवाई अमल में लाई जायेगी। उन्होंने अपील करते हुऎ कहा कि जो कोई शख्स को पहचानता हो तो जीएच भिवानी में संपर्क करें।








