Former CM Bhupendra Hooda

Sonipat : पूर्व सीएम Bhupendra Hooda बोलें SYL पर CM की बैठक के नहीं कोई मायने, दीनबंधु छोटू राम और होशियार सिंह मलिक की प्रतिमा का किया अनावरण

बड़ी ख़बर राजनीति सोनीपत हरियाणा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एसवाईएल पर कहा कि अब मुख्यमंत्री की बैठक के कोई मायने नहीं हैं। जब मामले में कोर्ट की ओर से फाइनल निर्णय आ चुका है तो मुख्यमंत्री बैठकर क्या निकालना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से बड़ा कोई फैसला नहीं है। हम अपने हक का पानी मांग रहे हैं, जबकि सरकार की नियत में हल निकालना नहीं है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने डॉक्टर्स हड़ताल पर कहा कि डॉक्टरों की बात सही है और सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए। वहीं हुड्डा ने कांग्रेस का संगठन नहीं बनने की बात को स्वीकार करते हुए कहा कि संगठन बनना चाहिए और जल्द ही बन जाएगा।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शुक्रवार को हरियाणा के जिला सोनीपत की छोटूराम धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकताओं और लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने छोटूराम स्मारक समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दीनबंधु छोटू राम और होशियार सिंह मलिक की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद पुस्तक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एसवाईएल मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि अब बैठक के कोई मायने नहीं है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश आ चुका है और सुप्रीम कोर्ट से बड़ा कोई फैसला नहीं है।

हुड्डा 2

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। एसवाईएल को खोदने की जिम्मेदारी सरकार की है। सरकार ने इसी चक्कर में कई साल निकाल दिए हैं। जिससे जाहिर होता है कि सरकार की नियत साफ नहीं है। हम सिर्फ अपने हक का पानी मांग रहे हैं। इस दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने वर्ष 2024 में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा भी किया।

Whatsapp Channel Join

हुड्डा 1

स्कूल में मास्टर, अस्पताल में डॉक्टर और दफ्तरों में नहीं है कर्मचारी

पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने दीनबंधु छोटू राम की जीवनी और पुस्तक का लोकार्पण करते हुए कहा कि होशियार सिंह एक शिक्षक थे। उन्होंने पूरा जीवन समाज सेवा में गुजारा है। सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में 9 साल में यही हुआ है कि स्कूल में मास्टर नहीं हैं, अस्पताल में डॉक्टर और दफ्तर में जाओ तो कर्मचारी नहीं है। भाजपा की नॉन परफॉर्मिंग सरकार है। हुड्डा ने कहा कि आज हर वर्ग सरकार की कार्यशैली से दुखी है।

हुड्डा 2

विकास होते रहते हैं, शिक्षा के बिना हम नहीं कर सकते प्रगति

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शिक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि विकास होते रहते हैं, सड़कें बन जाती हैं, लेकिन दुनिया बहुत छोटी हो गई है। दुनिया में कम्पीटिशन बहुत ज्यादा हो गया है। उन्होंने कहा कि वहीं देश-प्रदेश और समाज आगे जाता है, जो शिक्षा में आगे जाता है। शिक्षा के बिना हम प्रगति नहीं कर सकते। उन्होंने खुशी जताई कि चौधरी छोटू राम की मूर्ति का अनावरण करने का सौभाग्य उन्हें प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि चौधरी छोटू राम एक बहुत बड़े वकील थे।

हुड्डा 3

बेटियां न्याय के लिए हक की लड़ाई लड़ रही और सरकार चुप बैठी है

कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने वर्ष 2024 में होने वाले चुनाव के मध्यनजर  संगठन पर भी अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कौन सा संगठन है। भाजपा पन्ना प्रमुखता तक ही सीमित है। वहीं कांग्रेस पार्टी घर-घर तक पहुंच गई है। कांग्रेस पार्टी हाथ से हाथ जोड़ो के तहत घर-घर पहुंच चुकी है। आने वाले वर्ष 2024 के चुनाव में 36 बिरादरी सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। चुनाव में कांग्रेस पार्टी ही अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने राहुल गांधी की यात्रा पर कहा कि इस यात्रा से देश को फायदा पहुंचेगा। हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी पहलवानों से उस वक्त भी मिले थे, जब वह मेडल लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि आज हमारी बेटियां न्याय के लिए हक की लड़ाई लड़ रही हैं सरकार चुप बैठी है।