Screenshot 640

यमुनानगर में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जन आक्रोश रैली का किया आगाज

यमुनानगर हरियाणा

हरियाणा कांग्रेस पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। रादौर हल्के से कांग्रेस ने रैलीयों का आगाज कर दिया है। रैली से गदगद नजर आए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए गुरबाज सिंह के निवास स्थान पर एक पत्रकार वार्ता की। पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बड़ा बयान दिया। पोर्टल को खत्म नहीं किया जाएगा। क्योंकि डिजिटाइजेशन की शुरुआत कांग्रेस ने की थी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सिर्फ यही यू टर्न नहीं लिया।

उन्होंने आगे कहा कि परिवार पहचान पत्र को भी कांग्रेस खत्म नहीं करेगी बल्कि उसमें सुधार करेगी। पत्रकारों के सवाल के जवाब में भूपेंद्र सिंह हुड्डा का अगर हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनती है तो तीन सबसे बड़े काम किए जाएंगे। पहले ओल्ड पेंशन को बहाल किया जाएगा। गरीबों को 100-100 गज के प्लाट दिए जाएंगे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अगर हरियाणा में कांग्रेस बहुमत से आती है तो। मुख्यमंत्री का फैसला विधायक और हाईकमान करेगा। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कल होने वाली करनाल में अमित शाह की रैली पर भी कटाक्ष किया। उड़ने कहा कि करनाल में बीजेपी भीड़ जुटाने के लिए रैली कर रही है। रेली में टीचर्स बुलाए जाएंगे, डॉक्टर बुलाए जाएंगे इसके अलावा कई विभागों के कर्मचारियों को रैली में शामिल किया जाएगा।

Whatsapp Channel Join