मुक्तसर DC सस्पेंड जानें वजह

मुक्तसर DC सस्पेंड, जानें वजह

हरियाणा

Punjab DC Suspension: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। मुक्तसर के डिप्टी कमिश्नर (DC) राजेश त्रिपाठी को भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, DC के खिलाफ लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए निलंबन का आदेश जारी किया। इसके साथ ही विजिलेंस विभाग को पूरे मामले की जांच करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। सरकार का यह फैसला भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति की पुष्टि करता है।

अन्य अधिकारी भी रडार पर

मुक्तसर DC के निलंबन के बाद अब कई अन्य अधिकारियों पर भी गाज गिरने की संभावना जताई जा रही है। सरकार ने पहले ही सभी विभागों के प्रमुखों, DC और SSP को निर्देश दिया था कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब इस सख्ती के बीच सरकारी अधिकारियों में भय का माहौल बना हुआ है।

Whatsapp Channel Join

विशेषज्ञों का मानना है कि यह कार्रवाई आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है। पंजाब सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में कोई भी अधिकारी बच नहीं पाएगा। माना जा रहा है कि जल्द ही कुछ और उच्चाधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है।