MOHANLAL BADOLI

मोहनलाल बड़ौली का बड़ा ऐलान: हर हफ्ते 3 दिन मंत्री चंडीगढ़ BJP कार्यालय में रहेंगे, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला?

चंडीगढ़ हरियाणा

हरियाणा BJP अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने बताया कि अब सप्ताह में तीन दिन बीजेपी का एक मंत्री चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याएं सुनेगा। यह नई व्यवस्था जल्द ही लागू की जाएगी, जिससे लोगों को अपनी समस्याओं का समाधान सीधे पार्टी नेतृत्व से मिल सकेगा।

इस पहल को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता में उत्साह है, क्योंकि यह कदम पार्टी और जनता के बीच संबंधों को और मजबूत करेगा।

हरियाणा BJP प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने 2024 में भाजपा के राजनीतिक सफर और संगठन को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में कई राजनीतिक उतार-चढ़ाव रहे, लेकिन पार्टी ने लगातार अपनी रणनीतियों को मजबूत किया।

मोहनलाल बड़ौली ने दिल्ली कार्यालय में आयोजित संगठन की चौथी बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा हरियाणा में 41 लाख सदस्य बना चुकी है। उन्होंने आगे बताया कि भाजपा को तीसरा अभियान चुनाव करवाने का मौका मिला और इसके तहत शक्ति केदो में सहायकों की नियुक्ति भी की गई है।

अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि अब से जिन बूथों पर 50 सदस्य नहीं होंगे, वहां चुनाव नहीं होगा, लेकिन हरियाणा के सभी बूथों पर 50 से ज्यादा सदस्य हैं। वे बोले कि 5 जनवरी तक बूथों पर कमेटी बनाने का काम पूरा होगा, और भाजपा एक मजबूत संगठन बनाने की दिशा में अग्रसर है।

बड़ौली ने यह भी बताया कि 6 से 12 जनवरी तक मंडल चुनाव होंगे, जिसके बाद जिला अध्यक्षों का चयन किया जाएगा। हरियाणा में कुल 20,629 बूथ हैं और अब पार्टी 376 मंडल बनाएगी, जबकि पहले यह संख्या 313 थी। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा हरियाणा में लंबे समय तक अपनी सरकार बनाए रखेगी, और संगठन का विस्तार पार्टी की आगामी सफलता का मुख्य आधार बनेगा।

अन्य खबरें