राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जंयती के उपलक्ष्य पर कुरुक्षेत्र को स्वच्छ बनाने लिए भाजपा द्वारा स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ कर दिया गया है।इसका आगाज सन्निहित सरोवर से किया गया,सांसद नायब सिंह ने जहां कस्सी चलाकर वहीं विधायक सुभाष सुधा ने कचरा रेहड़ी चलाकर सन्निहित सरोवर पर श्रमदान दिया। इस पखवाड़े में भाजपा के जिला अध्यक्ष रवि बतान और श्री ब्रह्मानंद आश्रम से साध्वी देवी दर्शना ने भी हिस्सा लिया और झाडू से तीर्थ के पास की सडक़ों व नालियों को स्वच्छ बनाने के लिए श्रमदान किया।
इस राष्ट् व्यापी अभियान डीएनटी के वाइस चेयरमैन जय सिंह पाल, जिला महामंत्री जसविंद्र सैनी, सर्बजीत सिंह,सोहन लाल रामगढ़, ब्रह्मानंद आश्रम ब्रह्मसरोवर से देवी दर्शना, साध्वी रामदेवी, साध्वी देव अभिलाष, सावित्री देवी, हरी सैनी, कृष्णाकांत, मंडल अध्यक्ष हरीश अरोड़ा, डा. सत्येंद्र गौड़, भारती धीमान, जिला सूचना एवं जनसपंर्क अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह, भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रभारी कुलदीप वैडच, सेवानिवृत डीएसओ यशवीर सिंह सहित नप के अधिकारियों व स्वच्छता सेवकों ने अपना श्रमदान दिया। इस अभियान का आगाज विश्व प्रसिद्ध तीर्थ सन्निहित सरोवर से करके आमजन को स्वच्छता अभियान के साथ जुडऩे का संदेश भी दिया।
सांसद व विधायक ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और रोजाना एक घंटा अपने घरों, मौहल्ले, वार्ड, गांव को स्वच्छ बनाने की अपील भी की।