भाजपा ने प्रदेश को बनाया प्रयोगशाला, दिसंबर रैली के लिए बजा दिया है डंका : किरण चौधरी

बड़ी ख़बर भिवानी राजनीति हरियाणा

हरियाणा के भिवानी में कांग्रेस नेत्री किरण चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने प्रदेश को प्रयोगशाला बना दिया है। आज एक के बाद एक घोटाले सामने आ रहे हैं। पेंशन घोटाला, प्रॉपर्टी आईडी घोटाला, प्रॉपर्टी टैक्स, पोर्टल में धांधली जैसे मुद्दे सामने आए हैं। सरकार वर्ष 2022 में किसानों की आय दोगुणा करने का वायदा भूल गई है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल है। दिसंबर में रैली के लिए डंका बजा दिया गया है। विरोधियों के कान खड़े हो जाएंगे। अब हम राज लाकर दिखाएंगे।

कांग्रेस ने भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के खिलाफ सोमवार को भिवानी के किरोड़ीमल पार्क में प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी टैक्स, पेंशन, पोर्टल में धांधली और बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के लोगों के मुआवजे की मांग को लेकर जनसभा का आयोजन किया। इसके बाद कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा, विधायक किरण चौधरी व पूर्व सांसद श्रुति चौधरी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय की तरफ कूच किया।

कांग्रे

कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए भिवानी के घंटाघर, हांसी गेट, पुराना बस अड्डा होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। वहीं भिवानी व हिसार में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम को टक्कर देने के लिए भिवानी में शैलजा, रणदीप सुरजेवाला व किरण चौधरी गुट की ओर से प्रदर्शन किया गया। जिससे वह भी अपना शक्ति प्रदर्शन दिखा सकें, लेकिन राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।

Whatsapp Channel Join

आपके सहयोग के सदैव रहेंगे ऋणी भिवानी किसी को भी टक्कर देने में सक्षम

लघु सचिवालय के बाहर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किरण चौधरी ने कहा कि चौधरी बंसीलाल, सुरेंद्र, श्रुति व मैं आज जहां खड़े हैं, वह आपके सहयोग के कारण है। इसके लिए हम आपके सदैव ऋणी रहेंगे। किरण चौधरी ने कहा कि जिला भिवानी किसी को भी टक्कर देने में सक्षम है। हमने आज डंका बजा दिया है। इससे सभी विरोधियों के कान खड़े हो जाएंगे। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें करीब 2 लाख लोग शामिल होंगे। साथ ही चरखी दादरी में भी प्रदर्शन किया जाएगा।

कांग्रेस की होगी आने वाली सरकार, राहुल करेंगे नेतृत्व : शैलजा

कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि भाजपा ने सेना और सैनिकों के साथ धोखा किया है। आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी। जिसका नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वर्ष 2024 के चुनाव में सारी सीटें किरण चौधरी के नेतृत्व में जिताना आपका काम है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से एकजुट हो जाना चाहिए। शैलजा ने कहा कि श्रुति चौधरी फिर से जीत दर्ज कर सांसद बनेगी। बता दें कि हरियाणा कांग्रेस में चल रही गुटबाजी में चुनाव से पहले ही सामने आने लगी है। एक गुट जहां विपक्ष आपके समक्ष कायर्क्रम के माध्यम से निशाना साध रहा है तो दूसरा गुट प्रदर्शन करके कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहा है।