संसद भवन के बाहर हरियाणा भाजपा ने उपराष्ट्रपति की मिमिक्री पर हरियाणा से राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा को घेरा। भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दावा किया गया कि जहां उपराष्ट्रपति को किसान और जाट परिवारों का मजाक उड़ाया जा रहा था, वहीं दीपेंद्र हुड्डा ठहाके लगा रहे थे।
इस ट्वीट के माध्यम से भाजपा ने हुड्डा परिवार को किसान और जाट नेता बताने का प्रयास किया है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा को किसान और जाट नेता के रूप में देखा जाता है। इसके कारण भाजपा ने उन्हें निशाना बनाया है, ताकि हरियाणा में हुड्डा परिवार को कमजोर किया जा सके। हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने भी सोशल मीडिया पर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि दूसरे उच्चतम पद पर बैठे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाकर परिवारवादी विपक्ष ने पूरे किसान समाज का मजाक उड़ाया है। एक किसान पुत्र होने के नाते मुझे इस शर्मनाक वीडियो से व्यक्तिगत रूप से दुख हुआ है] समय आने पर किसान इन्हें जवाब जरूर देगा।
भाजपा ने राहुल और कांग्रेस को लिया निशाने पर
कांग्रेस और भाजपा के बीच आमने-सामने भी हुआ है। संसद से सांसदों को सस्पेंड किया गया था, जिसके विरोध में सांसदों ने प्रदर्शन किया। इस बीच, संसद से सस्पेंड होने के बाद टीएमसी के सांसद ने उपराष्ट्रपति की मिमिक्री की थी। जिसका वीडियो राहुल गांधी ने बनाया। इस पर भाजपा ने राहुल और कांग्रेस को निशाने पर लिया है।
कांग्रेस सांसद सस्पेंड मामले में भाजपा को रही घेर
वहीं कांग्रेस भी सांसद सस्पेंड करने के बारे में भाजपा को घेर रही है। मामले में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। भाजपा ने इस वीडियो को वायरल किया है, जिसमें दीपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधा गया है। उपराष्ट्रपति को किसान और जाट परिवार का बताते हुए राजनीतिक समीकरण भी साधने का प्रयास किया गया है। संसद से इतने सांसदों को सस्पेंड करने को कांग्रेसी नेताओं ने निराशाजनक बताया। जबकि भाजपा ने राहुल गांधी, ममता बनर्जी, और मिमिक्री करने वाले सांसद का पुतला भी दहन किया।