BJP leader Ashok Tanwar, who reached Sonipat

Sonipat : भाजपा नेता Ashok Tanwar ने AAP को लिया आड़े हाथ, बोलें 2 बार हारने के बाद तीसरी बार तैयारी कर रही Congress, चोर-डकैत जाएंगे Jail

बड़ी ख़बर राजनीति सोनीपत हरियाणा

बीजेपी पार्टी द्वारा गांव चलो अभियान की शुरुआत की गई है और इसी के चलते हाल में ही बीजेपी में शामिल हुए अशोक तंवर सोनीपत के खरखोदा में पहुंचे। खरखोदा पहुंचने पर उनका स्वागत से किया गया और उन्होंने गांव चलो अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को अभियान के बारे में जानकारी दी है।

वही ईडी को लेकर कहा कि ईडी ने सही तरीके से कार्रवाई की होती तो घोटाले करने वाले हजारों लोग सलाखों के पीछे होते। अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कुछ लोग हैं, अपने आप को कानून से बड़ा मानते हैं, नोटिस के बावजूद भी कोर्ट में पेश नहीं होते हैं। वहीं उन्होंने ये भी कहा चोर और डकैत जेल में जाएंगे और यही संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगे। शीर्ष नेतृत्व जो भी फैसला करेगा, उसी हिसाब से वह चुनाव लड़ेंगे। 2024 के चुनाव में केंद्र और प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ मनोहर मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा किया है। खरखोदा पहुंचने पर अशोक तंवर कहा कि ईडी भ्रष्टाचारियों पर अभी तक कार्रवाई नहीं कर रही है। अगर ईडी सही तरीके से काम और कार्रवाई करती तो घोटाले करने वाले हजारों लोग सलाखों के पीछे होते। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कुछ लोग हैं, अपने आपको कानून से बड़ा मानते हैं, नोटिस के बावजूद भी कोर्ट में पेश नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई भ्रष्टाचारी और देश को कमजोर करने वाले हुए जनता का खून पीने वाले लोगों के खिलाफ है।

Screenshot 2008

गांव चलो अभियान के तहत चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम

Whatsapp Channel Join

उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में साथ खड़े हुए हैं और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में देशप्रदेश आगे बढ़ रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ पर लगातार लड़ाई पहले भी लड़ी है और आगे भी लड़ते रहेंगे। वही गांव चलो अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम में अलग-अलग जगह चल रहे हैं और इसी के तहत 9 और 10 तारीख को प्रदेश के सभी गांव में भारतीय जनता पार्टी नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी में जाकर 24 घंटे का ठहराव करेंगे।

संकल्प को लेकर लगातार हो रहा काम

जहां गांव की समस्या और एक वर्ग के लिए किस प्रकार के कार्य सरकार द्वारा किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र को आने वाले समय में किस प्रकार से विकसित करना है। संकल्प को लेकर लगातार काम हो रहा है। वही यह प्रवाश से लोकसभा के चुनाव से पहले तीन बार किया जाएगा। आज भारतीय जनता पार्टी जमीनी स्तर पर लोगों के काम करने का काम कर रही है। बाकी लोग हवा हवाई है और अपने स्वार्थ में लगे हुए हैं।

Screenshot 2011

2024 में केंद्र और प्रदेश में बनेगी मोदी सरकार

अशोक तंवर ने कहा कि पार्टी में नए-नए शामिल हुए हैं और जो भी ड्यूटी लगाएगी वह निभाएंगे और आज मंडल की ड्यूटी लगाई गई थी, उसी कार्यक्रम में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि चोर और डकैत जेल में जाएंगे और यही संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगे। चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व फैसला करता है, किसको क्या जिम्मेदारी देनी है। बीजेपी पार्टी में आए हैं और पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी के लिए मेहनत करेंगे और सभी साथियों को आगे ले ले जाने का काम किया जाएगा और अब भारतीय जनता पार्टी और हमारे साथ ही सब इस बात को लेकर खुश हैं और अब 2024 के चुनाव में केंद्र और प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ मनोहर मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा किया है।