भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई बोलें सीएम कौन नहीं बनना चाहता, हरियाणा को नहीं छोड़ेंगे

बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा हिसार

भाजपा नेता और राजस्थान चुनाव के सह प्रभारी कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि सीएम कौन नहीं बनना चाहता, हर नेता सीएम बनने के सपने देखता है, लेकिन वह हरियाणा को नहीं छोड़ेंगे। यह हमारी जन्मभूमि और कर्मभूमि है। मैं राजस्थान में सीएम पद की दौड़ में नहीं हूं।

कुलदीप बिश्नोई ने इच्छा जताई कि हरियाणा और राजस्थान में चौधरी भजनलाल का वोट बैंक भाजपा से ही जुड़े। भाजपा में सच्चे मन से आया हूं, आगे भी भाजपा में रहकर सेवा करता रहूंगा। आगे बढ़ने के सपने देखना सभी का हक है। उन्होंने यह बयान देकर राजस्थान में सीएम पद की दौड़ पर चल रही चर्चाओं को खारिज कर दिया।

हिसार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की है इच्छा

Whatsapp Channel Join

भाजपा नेता कुलदीप ने कहा कि वह पुश्तैनी कांग्रेस रहे हैं। कांग्रेस के लिए भी मन लगाकर कार्य किए हैं, लेकिन अब वह भाजपा में शामिल होकर भाजपा के हो गए हैं और सारी उम्र यही रहेंगे। चुनाव लड़ने के बारे में भाजपा हाईकमान की ओर से फैसला किया जाएगा। उनकी इच्छा है कि वह हिसार लोकसभा सीट से चुनाव लड़े। भाजपा हाईकमान का जो निर्णय होगा, उस पर अमल कर सम्मान किया जाएगा।

कुलदीप लोकसभा चुनाव से पहले करेंगे दो बड़ी रैलियां

कुलदीप बिश्नोई की ओर से 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा और राजस्थान में दो बड़ी रैलियां की जाएगी। इन रैलियों के माध्यम से कुलदीप बिश्नोई अपनी राजनीतिक शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। उनका कहना है कि एक रैली हरियाणा और दूसरी राजस्थान में की जाएगी। वहीं कुलदीप बिश्नोई कुछ दिन पहले अमित शाह से मिलकर रैलियों के लिए तारीख की मांग कर चुके हैं। इस दौरान वह गृहमंत्री से बिश्नोई समाज को ओबीसी में शामिल करने की मांग भी कर चुके हैं। कुलदीप का कहना है कि दोनों रैलियां वर्ष 2022 और 2023 में हुई सभी रैलियों के मुकाबले बड़ी होंगी।

भजनलाल के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनता के बारे में सोचा

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का बहुत बड़ा दिल है। वह उनकी सोच से प्रभावित होकर ही भाजपा में शामिल हुए हैं। हरियाणा में चौधरी भजनलाल के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ही जनता के बारे में सोचा है। कांग्रेस में होते हुए जब मैंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से आदमपुर के विकास के लिए 90 करोड़ की मांग की तो उन्होंने तुरंत हामी भरी। उनकी इस बात से प्रभावित होकर ही वह भाजपा में शामिल हुए।

आदमपुर के विकास की बात करने वालों को दिया जवाब

बिश्नोई ने आदमपुर हलके के विकास पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए कि ऐसी प्रतिक्रिया व्यक्त करने वालों को अपने दिमाग का इलाज करवा लेना चाहिए। लोगों को ऐसी बात करने से पहले एक बार आदमपुर आकर देख लेना चाहिए। इसके लिए साधन भी वह मुहैया करवाएंगे। हरियाणा के 90 हलकों में से सबसे ज्यादा ग्रांट भव्य ही आदमपुर के लिए लेकर आया है। भव्य अपने दादा भजनलाल की तरह हलके का विकास करवा सकता है।

साधारण विधानसभा में भी सीएम ने दी 400 करोड़ की ग्रांट

भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल साधारण विधानसभा के विकास के लिए 400 रुपये की ग्रांट दे चुके हैं। भव्य को विधायक बने अभी 6 महीने ही हुए हैं कि वह अपने दादा भजनलाल की सोच पर अग्रसर है। आदमपुर में 400 करोड़ रुपये की ग्रांट लग चुकी है। इससे बड़ा हलके के लिए क्या हो सकता है। हलके में विकास होने के बाद विकास पर बोलने वाले अपने आप चुप हो जाएंगे।