Political turmoil continues in Haryana

Chandigarh में BJP विधायक दल की बैठक जारी, Anil Vij नाराज होकर बाहर आए, जाट चेहरा हो सकता है Deputy CM, शाम 5 बजे होगा CM शपथ ग्रहण समारोह

अंबाला बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

चंडीगढ़ में हरियाणा निवास पर भाजपा विधायक दल की बैठक चल रही है। इस बैठक में विधायकों के साथ पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ भी शामिल हुए हैं। इस दौरान हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लव देव और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी भी मौजूद हैं। जिनकी उपस्थिति में ही विधायक दल के नेता चुने जाएंगे। हालांकि अभी यह स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है कि मनोहर लाल अकेले शपथ लेंगे या फिर रणजीत सिंह चौटाला सहित दो उपमुख्यमंत्री के रूप में एक और विधायक शपथ लेंगे।

वहीं अनिल विज विधायक दल की बैठक छोड़कर बाहर निकल गए हैं। वह सरकारी गाड़ी छोड़कर अपनी निजी कार से रवाना हो गए हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की एक अहम बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक हरियाणा निवास में हो रही है। जिसमें भाजपा के सभी विधायक, मंत्री मौजूद हैं। इस्तीफे के बाद भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ 5 उनके करीबी मंत्री पद की शपथ लेंगे। राजभवन में शाम 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे।

विधायक बैठक

वहीं हरियाणा में नए सिरे से सरकार के शपथ लेने के बाद जाट समुदाय से नया डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। अभी तक दुष्यंत चौटाला जाट समुदाय से थे और उनको डिप्टी सीएम का पद दिया गया था। अब भाजपा और जजपा का गठबंधन टूट चुका है। ऐसे में भाजपा से किसी जाट विधायक को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। वहीं मनोहर लाल पंजाबी समुदाय से हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि दुष्यंत चौटाला के दादा रणजीत सिंह चौटाला को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।

Whatsapp Channel Join

बैठक 1 2

वहीं जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने दिल्ली में बैठक बुलाई है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आवास पर चर्चा में पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक शामिल होंगे। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला अपने दिल्ली आवास पर पहुंचे हैं। बैठक में लोकसभा चुनाव समेत राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा की संभावना है। वहीं भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद जजपा में बगावत शुरू हो गई है। बैठक में सभी 10 विधायकों में से 5 वहां नहीं पहुंचे हैं। सूत्रों के अनुसार यह सभी चंडीगढ़ में भाजपा के संपर्क में हैं।

खटटर