BJP MP Bansuri Swaraj

BJP सांसद बांसुरी स्वराज का ममता बनर्जी पर कटाक्ष, पढ़िए क्या-क्या कहा?

हरियाणा दिल्ली राजनीति रोहतक

दिल्ली से BJP सांसद बांसुरी स्वराज ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सवाल किया है कि वे खुद मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री हैं, फिर वे किससे न्याय मांग रही हैं? स्वराज ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी केवल धरना और प्रदर्शन में विश्वास रख रही हैं, जबकि एक मुख्यमंत्री के कर्तव्य को निभा नहीं रही हैं।

स्वराज ने ममता बनर्जी की चेतावनी को निंदनीय बताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार और प्रशासन हत्या के मामलों को आत्महत्या के रूप में दिखाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि कोलकाता में हुई घटना का दर्द देश की हर बेटी महसूस कर रही है। ममता बनर्जी अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय धरना और प्रदर्शन कर रही हैं।

ममता बनर्जी की सरकार पर आरोप

Whatsapp Channel Join

स्वराज ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार और प्रशासन सबूत मिटाने में लगे हुए हैं और दोषियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या एक संवैधानिक पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री को इस तरह की चेतावनी देना शोभा देता है। उन्होंने भाजपा की मणिपुर स्थिति की संवेदनशीलता की भी सराहना की। स्वराज ने रोहतक में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में कहा कि महिलाओं में जोश देखकर लगता है कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

अन्य खबरें