➤ समालखा शहरी मंडल की कार्यकारिणी बैठक माता मंदिर हाल में आयोजित
➤ चार सत्रों में संगठन की मजबूती और सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा
➤ अवनीत कौर और अन्य नेताओं ने बूथ समिति से लेकर केंद्र की योजनाओं तक की जानकारी दी
समालखा, अशोक शर्मा
समालखा भाजपा शहरी मंडल की कार्यकारिणी बैठक आज माता मंदिर हाल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रेखा संजय गोयल ने की। बैठक को चार सत्रों में विभाजित किया गया जिसमें अलग-अलग मुख्य अतिथियों ने संगठन और सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

पहले सत्र में मंडल प्रभारी रविंद्र तुषामढ़ मुख्य अतिथि रहे। दूसरे सत्र में पूर्व मेयर पानीपत अवनीत कौर, तीसरे सत्र में विधायक मनमोहन बढ़ाना के प्रतिनिधि जसराज भट्टी और चौथे सत्र में कृष्ण किवाना ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
अवनीत कौर ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के तरीकों के बारे में समझाया। उन्होंने बताया कि बूथ समिति में 11 सदस्य होते हैं, जिनमें महिला प्रमुख, SC प्रमुख, OBC प्रमुख, युवा प्रमुख और किसान प्रमुख जैसे पद शामिल रहते हैं। उन्होंने नारा दिया – “बूथ जीता, चुनाव जीता”।

कृष्ण छोकर ने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम और उसमें उठाए गए मुद्दों की जानकारी दी। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया।
रविंद्र तुषामढ़ ने मंडल द्वारा किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें हेल्थ चेकअप कैंप, ब्लड डोनेशन कैंप, तिरंगा यात्रा, सिंदूर ऑपरेशन और राष्ट्रीय पर्वों पर शहीदों को सम्मानित करने जैसी गतिविधियों का उल्लेख किया।
बैठक का संचालन संयोजक पार्षद संजय गोयल, रॉकी वर्मा और नरेंद्र शर्मा ने किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष साहब सिंह रंगा, अजय शर्मा, राधेश्याम कांता जिंदल, जय भगवान, मोहित गोयल, रमेश सैनी, सतबीर गुप्ता, पूर्व जिला सचिव सुभाष कुहाड़, डॉ. मनोहर लाल, प्रेम वर्मा, पार्षद मनीष बेनीवाल, सुरेश झंडा, शीतल नेगी सहित सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह बैठक संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर केंद्रित रही। नेताओं ने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत काम करने से ही चुनाव में सफलता सुनिश्चित होती है।

