nayab saini

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का हुआ भव्य स्वागत

कुरुक्षेत्र बड़ी ख़बर हरियाणा

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का भव्य स्वागत हुआ इससे पहले भाजपाईयों द्वारा उनका रोड शो भी निकाला गया। नायब सैनी ने कांग्रेस खासकर भूपेंद्र हुड्डा पर तंज कसा कि वो गुमराह करने की राजनीति मत करें क्योंकि प्रोटोकॉल के हिसाब से चार उपमुख्यमंत्री नहीं बनाए जा सकते। नायब सैनी ने कार्यकर्ताओ को किया आह्वान विकास कार्यों का घर घर जाकर करे बखान

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने बीते 9 वर्षों में केंद्र में प्रदेश में विकास कार्यों की झड़ी लगाई है उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचना है 2024 में जनता ने भी तय कर लिया है कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार को सत्तारूढ़ किया जाएगा उन्होंने विपक्ष पर झूठ की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेसी कहते नहीं थकते थे कि मंदिर में वहीं बनाएंगे लेकिन डेट नहीं बताएंगे अब मंदिर भी वही बनेगा वह डेट भी 22 जनवरी 2024 ही रहेगी

Whatsapp Channel Join