मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजय वर्गीय ने हिसार से भाजपा के सांसद बृजेंद्र सिंह द्वारा पार्टी छोड़ कांग्रेस का दामन थामने पर तंज कसा है। विजय वर्गीय ने कहा कि किसी को ज्यादा सम्मान दिया जाए तो उन्हे पचता नहीं है। उन्होंने कहा कि बीरेंद्र सिंह को केंद्रीय मंत्री पार्टी ने बनाया। उनकी पत्नी को विधायक और बृजेंद्र सिंह को उनका बेटा होने कारण पार्टी ने टिकट दिया, जबकि वह पार्टी के सदस्य भी नही थे। फिर उन्हें टिकट देकर पार्टी ने सांसद बनाने का काम किया। बृजेंद्र सिंह के कांग्रेस में जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजय वर्गीय रविवार को हरियाणा के जिला सोनीपत के गोहाना में कार्यकर्ता सम्मेलन और कलस्टर की बैठक लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए तारीख का ऐलान होने वाला है। मगर सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में लगी हुई है। आज गोहाना में भाजपा की सोनीपत लोकसभा सीट की चुनाव तैयारियों को लेकर भाजपा किया गया। वहीं कार्यकर्त्ता सम्मेलन में भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजय वर्गीय और प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी पहुंचे।

बता दें कि कैलाश विजय वर्गीय को पिछले लोकसभा में भी भाजपा ने हरियाणा का चुनाव प्रभारी बनाया था। हरियाणा में पिछली बार भाजपा ने 10 की 10 लोकसभा सीट जीतने का रिकार्ड बनाया था। इस बार भी कैलाश विजय वर्गीय को हरियाणा में भेजा गया है। इस दौरान कैलाश विजय वर्गीय ने कार्यकर्ताओं को जीत का मूलमंत्र दिया। विजयवर्गीय ने हरियाणा की लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों की लिस्ट जल्द जारी करने की बात कही।

साथ में उन्होंने यह कहा कि कमल का फूल उम्मीदवार है जैसे कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा हुआ है हम सभी कमल को विजय बनाने के लिए जुटे हुए है। आज भाजपा के हिसार लोकसभा सांसद बृजेंद्र सिंह ने पार्टी छोड़ कांग्रेस ज्वाइन की है।

इस दौरान विजय वर्गीय ने बृजेंद्र सिह पर तंज कसते हुए कहा कि उनके जाने से पार्टी में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भाजपा समुंद्र है, एक दो मोती इधर उधर हो जाए उससे समुंद्र को कोई फर्क नहीं पड़ता है। पार्टी ने बीरेंद्र सिंह को केंद्रीय मंत्री बनाया। भाभी को विधायक और उनके बेटे होने के नाते उन्हें सांसद बनाया। किसी को ज्यादा मान सम्मान पचता नहीं है।

वहीं हरियाणा में बढ़ते क्राइम को लेकर विजय वर्गीय ने कहा कि घटना होती रहती है, लेकिन सरकार की भूमिका क्या है यह महत्वपूर्ण है। हरियाणा की सरकार अपराधियों को पकड़ने में लगी हुई है उनको कड़ी से कड़ी सजा देने में लगी हुई है।

भाजपा और जेजेपी पार्टी के हरियाणा में गठबंधन पर चुनाव लड़ने की बात को लेकर कहा कि यह पूर्ण रूप से फैसला संगठन लेगा कि चुनाव अकेले कहां से लड़ा जाएगा या गठबंधन पर इसके बारे में उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।
