CM Manohar Lal

Haryana में 10 लोकसभा सीटों पर BJP 2019 का दोहराएगी प्रदर्शन, चुनाव के लिए Big Plan तैयार : CM Manohar Lal

पंचकुला बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए एक बड़ा प्लान बनाया है। उन्होंने हाल ही में एक संकल्प पत्र के माध्यम से 1 करोड़ लोगों की राय लेने की योजना बनाई है। साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम में एक ऑनलाइन सभा के जरिए सभी 90 विधानसभा में लोकसभा चुनाव के बारे में चर्चा करने की योजना बनाई।

बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर उनकी पार्टी 2019 के प्रदर्शन को दोहराएगी। उन्होंने दिल्ली और हरियाणा के अन्य जिलों में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठकें की हैं। उन्होंने तय किया है कि हर लोकसभा में एक वीडियो वैन पहुंचाई जाएगी। 27 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी रोहतक में भाजपा संकल्प पत्र के लिए सुझाव लेने की शुरुआत की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक करोड़ लोगों के सुझाव का लक्ष्य रखा है।

लोकसभा उम्मीदवारों को लेकर हरियाणा चुनाव समिति की मीटिंग हो चुकी है। जिसमें सीएम मनोहर लाल के साथ पार्टी प्रभारी बिप्लब देब सभी संभावित नामों पर चर्चा कर चुके हैं। ये वीडियो वैन लोकसभाओं में प्रधानमंत्री मोदी की 10 साल की उपलब्धियों को बताएंगी और लोगों का सुझाव भी लेंगी।

Whatsapp Channel Join

428605470 960130228812894 8314597371336798638 n

1 हजार वीडियो वैन 1 करोड़ लोगों का लेगी सुझाव

वहीं एक करोड़ लोगों के सुझाव को लेने के लिए 1 हजार वीडियो वैन सभी लोकसभाओं में रवाना कर दिया गया हैं। यह अभियान 15 मार्च तक चलेगा। हरियाणा में भी इसके लिए पूरी तैयारी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खुद चुनाव की कमान अपने हाथ में ले ली है। उन्होंने लगातार पार्टी पदाधिकारियों के साथ ही सरकार से अपडेट ले रहे हैं।

पार्टी जिला स्तर पर कर रही कार्यशालाएं

भाजपा ने हरियाणा में संकल्प पत्र के लिए पार्टी जिला स्तर पर कार्यशालाएं भी कर रही है। इसके अलावा क्षेत्र के विधायक, मंत्री, जिला अध्यक्ष संकल्प पत्र की प्रमुख विधानसभाओं पर जागरूकता अभियान चलाएंगे। हर विधानसभा में लोगों के सुझाव लेने के लिए पेटियों की व्यवस्था भी की जा रही है।

429685075 960130155479568 1786961705256647552 n

सोशल मीडिया प्लेटफार्म अलग से जारी

जनता के सुझाव हासिल करने के लिए भाजपा ने 9090902024 मोबाइल नंबर मिस्ड कॉल के साथ ही सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म और नमो ऐप पर अलग से जारी किया है। लोकसभा चुनाव की तारीख निकट आ गई है। हरियाणा में अभी पार्टी के पास 10 लोकसभा सीटें हैं। 2019 के चुनाव में सभी सीटें बीजेपी ने जीती। इस बार बीजेपी के आगे सभी सीटें बचाने की चुनौती है, उनके बीजेपी में राजनीतिक करियर को खतरा होगा।