BJP's first list of Lok Sabha election candidates released

Haryana में BJP की लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, 6 उम्मीदवारों का हुआ चयन

गुरुग्राम पंचकुला बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

भाजपा ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 6 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इस सूची में करनाल से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का नाम भी शामिल है।

खट्टर ने मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद आज विधानसभा से भी उन्होंने इस्तीफा दे दिया। बता दें कि भाजपा ने 2019 में हरियाणा की सभी 10 सांसदीय सीटों को जीता था। अंबाला लोकसभा सीट पिछले साल सांसद रतन लाल कटारिया की मौत के बाद खाली हो गई थी।

BJP's first list of Lok Sabha election candidates released - 2

बीजेपी ने 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के साथ गठबंधन किया था, लेकिन हाल के महीनों में बीजेपी और जेजेपी दोनों ने सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करने का ऐलान किया है।

Whatsapp Channel Join

कहां से किसको मिली टिकट

लोकसभा सीटकैंडिडेट
गुरुग्रामराव इंद्रजीत सिंह
फरीदाबादकृष्ण पाल गुर्जर
हिसारघोषणा नहीं
अंबालाबंतो कटारिया
कुरूक्षेत्रघोषणा नहीं
करनालमनोहर लाल खट्‌टर
सोनीपतघोषणा नहीं
रोहतकघोषणा नहीं
सिरसाअशोक तंवर
भिवानी-महेंद्रगढ़धर्मबीर सिंह