tussle in Haryana Congress for the post of Chief Minister

BREAKING NEWS : हुड्डा व शैलजा की बढ़ाई सुरक्षा, कांग्रेस हाईकमान ने शैलजा को दिल्ली बुलाया

बड़ी ख़बर राजनीति विधानसभा चुनाव हरियाणा

BREAKING NEWS : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है और एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक कांग्रेस को बहुमत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसी बीच कांग्रेस के दिग्गज नेताओं कुमारी सैलजा और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि कुमारी सैलजा को दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान ने तलब किया है।

एग्जिट पोल के नतीजे कांग्रेस की जीत की ओर इशारा कर रहे हैं, जिसके चलते हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाने की प्रबल संभावना है। इस बीच, पार्टी में मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी शुरू हो गई है। कुमारी सैलजा ने खुद को मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार बताया है और कहा है कि प्रदेश को एक दलित और महिला मुख्यमंत्री की जरूरत है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मुख्यमंत्री पद के लिए मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। इसके अलावा, उनके बेटे और कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा का नाम भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सामने आ रहा है। सूत्रों के अनुसार, दीपेंद्र हुड्डा भी कांग्रेस की ओर से सीएम बनाए जा सकते हैं।

Whatsapp Channel Join

हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर शनिवार को हुए मतदान के बाद एग्जिट पोल में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। एग्जिट पोल के परिणामों ने कांग्रेस नेताओं में उत्साह बढ़ा दिया है और मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी के भीतर दौड़ शुरू हो गई है। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि भाजपा के 10 साल के शासन से जनता असंतुष्ट थी और राज्य में भाजपा का एकमात्र विकल्प कांग्रेस ही थी।

कांग्रेस नेताओं का मानना है कि हरियाणा की जनता पहले ही कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी थी, और एग्जिट पोल के परिणामों ने इसे और मजबूत कर दिया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मतगणना के दिन, 8 अक्टूबर को यह स्पष्ट हो जाएगा कि जनता ने भाजपा को सत्ता से हटाकर कांग्रेस की सरकार बनाने का फैसला लिया है।

वोटिंग के बाद, सिरसा से सांसद और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा सालासर धाम पहुंचीं, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और गोशाला में जाकर गायों की पूजा की। वहां के पुजारी ने कुमारी सैलजा को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनने का आर्शीवाद दिया।

कुमारी सैलजा ने सालासर धाम में की पूजा

वोटिंग के बाद, सिरसा से सांसद और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा सालासर धाम पहुंचीं, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और गोशाला में जाकर गायों की पूजा की। वहां के पुजारी ने कुमारी सैलजा को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया।

हुड्डा बोले- मुख्यमंत्री पद पर सबका अधिकार

कुमारी सैलजा के सीएम बनने की संभावना पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर सबका अधिकार है और कुमारी सैलजा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री पद के लिए अंतिम फैसला हाईकमान ही करेगा और वह सर्वमान्य होगा। हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में एक लहर चल रही थी और लोगों ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया है।

BJP का दावा- हमारी ही बनेगी सरकार

दूसरी ओर, भाजपा नेताओं ने एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज कर दिया है। पूर्व गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि एग्जिट पोल की भविष्यवाणियां पहले भी गलत साबित हुई हैं और इस बार भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने भी एग्जिट पोल को खारिज करते हुए दावा किया कि 8 अक्टूबर को भाजपा की सरकार बनेगी।

8 अक्टूबर को मतगणना के बाद यह तय होगा कि किसका दावा सही है—कांग्रेस का बहुमत या भाजपा की वापसी।

अन्य खबरें