➤गली नं. 13, पड़ाव मोहल्ला में टूटा पोल बदला गया
➤नंगी तारों को नई तारों से बदलकर सुरक्षा सुनिश्चित की गई
➤मोहल्लावासियों ने पार्षद संजय गोयल और मंडल अध्यक्ष रेखा गोयल का धन्यवाद किया
समालखा,अशोक शर्मा
स्थानिय वार्ड नंबर 12,पड़ाव मौहल्ला की गली नं. 13 में बिजली का पोल व नंगी तारों की समस्या काफी समय से बनी हुई थी जिसका समाधान वार्ड नंबर एक के पार्षद संजय गोयल एवं शहरी मंडल अध्यक्ष रेखा गोयल के अथक प्रयासों से हो गया है।इसके लिए पार्षद संजय गोयल ने समालखा के विधायक मनमोहन भडाना का धन्यवाद किया है।
उन्होंने कहा कि विधायक हमेशा समालखा के विकास के लिए तत्पर रहते हैं। संजय ने बताया कि
गली नंबर 13 पड़ाव मोहल्ला समालखा में एक खंभा काफी दिनों से टूटने के कगार पर था जिस कारण खतरा बना रहता था व तारे भी नंगी थी। जिसमें एक पोल बदल दिया गया और एक नया पोल और लगाया गया है।सभी तारे नई लगवा दी गई हैं।गली नंबर 13 के निवासी अनिल मित्तल व अनेक लोगों ने मंडल अध्यक्ष रेखा गोयल एवं पार्षद संजय गोयल का धन्यवाद किया है।
