Kalyugi mother killed two children in Sonipat

Haryana में दो मासूम बच्चों की निर्मम हत्या : महिला के प्रेमी ने उसके ही बच्चों को उतारा मौत के घाट, प्रेमिका से शादी करना चाहता था आरोपी, बच्चे नहीं थे पसंद

बड़ी ख़बर सोनीपत हरियाणा

हरियाणा के जिला सोनीपत के आदर्श नगर निवासी एक महिला के प्रेमी ने उसके ही दो बच्चों को मौत के घाट उतार कर उत्तर प्रदेश के बागपत के खेतों में फेंकने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला रूबी ने 7 साल पहले अपने पति को तलाक दे दिया था। उसके बाद वह अपने प्रेमी नितिन के साथ रह रही थी। वहीं महिला रूबी पहले पति से अपने दो बच्चों को अपने साथ रखती थी, लेकिन प्रेमी नितिन को दोनों बच्चे पसंद नहीं थे। वह महिला से शादी करना चाहता था। ऐसे में उसने दोनों बच्चों को स्कूल से बाइक पर बिठाकर उत्तर प्रदेश के बागपत के खेतों में ले जाकर उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। जब पुलिस आरोपी से पूछताछ करने के लिए कबीरपुर पहुंची तो उसने छत से छलांग लगा दी। जिससे आरोपी घायल हो गया। फिलहाल बागपत और सोनीपत थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।

जानकारी अनुसार सोनीपत के आदर्श नगर निवासी महिला रूबी के 10 वर्षीय बेटे वंश और 7 वर्षीय बेटे यश को उसके ही प्रेमी ने मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला अपने पति से अलग होने के बाद अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। महिला को पहले पति के दो बच्चे थे। इनमें 10 वर्षीय बड़े बेटे का नाम वंश और 7 वर्षीय छोटे बेटे का नाम यश था। दोनों बच्चे सोनीपत के मसद मोहल्ला स्थित एक स्कूल में पढ़ते थे। आरोप है कि इस दौरान आरोपी नितिन के प्यार का सिलसिला आगे बढ़ा और वह महिला रूबी से शादी करना चाहता था, लेकिन उसे महिला के दोनों बच्चे पसंद नहीं थे। वह दोनों बच्चों को अपने साथ नहीं रखना चाहता था।

महिला 1

आरोप है कि आरोपी नितिन ने दोनों बच्चों को रास्ते से हटाने के लिए षड्यंत्र तैयार किया। जिसके तहत वह दोनों बच्चों यश और वंश को स्कूल से ही बाइक पर बिठाकर पहले उत्तर प्रदेश के बागपत में खेतों में ले गया। इस दौरान उसने बारी-बारी से दोनों बच्चों को गन्ने के खेत में ले जाकर उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने दोनों बच्चों के शवों को वहीं जंगल में फेंक दिया।

Whatsapp Channel Join

महिला

बताया जा रहा है कि महिला रूबी ने एक दिन पहले दोनों बच्चों के अपहरण होने की जानकारी सिविल लाइन थाना पुलिस को दी थी। महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया था कि उसका अपने पति से 7 साल पहले तलाक हो चुका है। वह अपने दोनों बेटों के साथ रह रही है। वह 21 फरवरी को दोनों बेटों को सोनीपत के मसद मोहल्ला स्थित स्कूल में छोड़ने के बाद काम पर चली गई थी। जब वह शाम को घर पहुंची तो उसके दोनों बेटे उसे नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने मामले की शिकायत देकर अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया था।

महिला 3.

वहीं पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए महिला से पूछताछ के बाद उसके प्रेमी को पकड़कर पूछताछ की तो आरोपी ने दोनों बच्चों को बागपत ले जाकर हत्या कर जंगल में फेंकने की बात कबूल की। इससे पहले भागने की कोशिश में घायल हुए महिला के प्रेमी का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

महिला 2

उधर सोनीपत सिविल लाइन थाना पुलिस ने वीरवार देर रात दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।

महिला 4

मामले को लेकर सोनीपत और बागपत पुलिस गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य जानकारी के आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

महिला 5

वहीं मामले को लेकर महिला के पूर्व पति का आरोप है कि रूबी ने अपने प्रेमी के साथ शादी करने के लिए ही बच्चों की हत्या को अंजाम दिया है। आरोप है कि स्कूल में पढ़ने के दौरान उठाकर उन्हें बागपत ले जाकर हत्या की गई है। दोनों आरोपियों ने अपने गुनाह को कबूल किया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 में उसकी रूबी के साथ शादी हुई थी।