BSP will become an alternative to BJP

देश में बसपा बनेगी भाजपा का विकल्प : आकाश आनंद

राजनीति हरियाणा हिसार

हरियाणा में हिसार के आजाद नगर स्थित मनवार बैंकेट हॉल में बसपा की ओर से जिला स्तरीय कैडर समीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में बसपा के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर आकाश आनंद पहुंचे। हिसार पहुंचने पर राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े और फूलों की मालाओं से उनका स्वागत किया। आकाश आनंद के साथ हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल और कुलदीप सिंह बाल्यान, केंद्रीय प्रभारी हरियाणा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता और मंच संचालन बसपा के प्रदेशाध्यक्ष राजबीर सोरखी ने किया। बसपा की ओर से पूर्व में कैडर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था, लेकिन देखते ही देखते यह कार्यकर्ता सम्मेलन में तब्दील हो गया। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए बसपा के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर आकाश आनंद ने कहा कि आज पूरे देश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचारी और गुंडागर्दी का बोलबाला है। चारों तरफ सांप्रदायिकता का माहौल बना हुआ है जिसमे विशेष रूप से दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और अप्पर कास्ट के गरीब लोगों का बड़े पैमाने पर शोषण हुआ है।

WhatsApp Image 2023 09 28 at 21.21.56 1

आकाश आनंद ने कहा कि अब पूरे देश की जनता भाजपा की अहंकारी और क्रूर सरकार से दुखी हैं। लोगों में भाजपा और कांग्रेस दोनों के प्रति भारी रोष है। दोनों पार्टियों की करनी और कथनी में अंतर है। प्रदेश में दोनों पार्टियों के राज में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई को बढ़ावा मिला है।

Whatsapp Channel Join

ऐसे समय में अब लोगों की उम्मीद एकमात्र बहुजन समाज पार्टी और कुमारी मायावती ही है। देश में बसपा ही भाजपा का विकल्प बनेगी। अब बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाकर ही देश में फैली तमाम समस्याओं का समाधान किया जाएगा। प्रत्येक वर्ग के लोगों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने के अधिकार दिलाने के लिए समुचित प्रयास किए जाएंगे।