Cabinet Minister Kanwarpal Gurjar

Yamunanagar : 500 साल के इंतजार के बाद आज ऐतिहासिक क्षण, कैबिनेट मंत्री Kanwarpal Gurjar बोलें नए युग की हो रही शुरुआत

बड़ी ख़बर यमुनानगर हरियाणा

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि भगवान श्रीराम आज अयोध्या में विराजमान हो गए हैं। करीब 500 साल के इंतजार के बाद यह ऐतिहासिक क्षण आज आया है। आज ऐसा महसूस हो रहा है कि जैसे एक नए युग की शुरुआत हो रही है। आज पूरी दुनिया भगवान श्रीराम के रंग में रंग गई है। देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में ऐतिहासिक क्षण को लेकर उत्साह है, न सिर्फ भारत में, बल्कि विदेशों में भी भगवान श्रीराम के नाम की यात्राएं निकाली जा रही हैं।

कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने सोमवार को यमुनानगर के जगाधरी स्थित अपने आवास पर समर्थकों के साथ इस ऐतिहासिक क्षण का लाइव प्रसारण देख रहे थे। लाइव प्रसारण देखते हुए कैबिनेट मंत्री भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि इस क्षण को देखकर आज हर कोई भावुक है। जब वो ढांचा टूटा, तब भी ऐसे ही सब भावुक हो गए थे। कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने श्रीराम लाल प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जगाधरी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की और भगवान श्रीराम की जय-जयकार करते हुए नजर आए।

कंवरपाल 12

कैबिनेट मंत्री ने आज के ऐतिहासिक क्षण पर भावुक होकर अपने भाव प्रकट करते हुए कहा कि आज बहुत बड़ा उत्सव मनाया जा रहा है। पूरी दुनिया आज के इस उत्सव की साक्षी है। जिन महापुरुषों ने इसके लिए संघर्ष किया, अपने प्राणों की आहुति थी, आज उन सबके परिवारों के लिए खुशी का क्षण है। उन्होंने बताया कि अभी लाइव प्रसारण देखते हुए वह सोच रहे थे कि एक समय संघर्ष का था और आज यह समय है कि आकाश से पुष्प वर्षा हो रही है।

Whatsapp Channel Join

कंवरपाल 13

कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि लाइव प्रसारण में साध्वी ऋतंभरा और उमा भारती का जो चित्र दिखाया गया, जिसमें वह गले मिलकर भावुक हो गई। यह दृश्य उस वक्त भी भावुकता का था, जब ढांचा टूटा। उन्होंने उस क्षण को महसूस करते हुए कहा कि असंख्य संतों, महापुरुषों, कारसेवकों, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी, आज वह उन्हें नमन करते हैं। कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि आज मैं ही नहीं, पूरा देश भावुक है। मैं पूरे देश को इसके लिए शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि हमारे बड़े बुजुर्गों की एक सोच थी कि 21वीं शताब्दी भारत की शताब्दी होगी। मुझे आज यह मील का पत्थर दिखाई दे रहा है।

कंवरपाल 11 1

कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि यह विचार दुनिया में जाएगा और जो आने वाला समय होगा, वह दुनिया के कल्याण के लिए होगा। भारत के पास भगवान श्रीराम का आदर्श है। श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा उनके आदर्श से ही हो रही है। पूरी दुनिया को यह बात जल्द समझ में आएगी कि दुनिया के विकास के लिए धरती की सुरक्षा के लिए पर्यावरण और सब चीजों के लिए यह विचार बहुत महत्वपूर्ण हैं।