VG 04 01 1

करतारपुर साहिब पहुंचे कैबिनेट मंत्री Vipul Goyal: मत्था टेक बोले- “यात्रा सुगम बनाने के लिए PM मोदी का धन्यवाद”

हरियाणा

Chandigarh हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने शुक्रवार को अपनी धर्मपत्नी और परिवार के साथ पाकिस्तान स्थित श्री करतारपुर साहिब में मत्था टेका। इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान उन्होंने गुरु नानक देव जी के निवास स्थान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंत्री गोयल ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन मानवता, सेवा और सद्भाव का प्रतीक है। इस पवित्र स्थल पर आकर हमें दिव्य शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष धन्यवाद किया, जिनकी पहल से श्रद्धालुओं को वीजा-मुक्त इस धार्मिक स्थल के दर्शन की सुविधा मिली। पिछले वर्ष इस कॉरिडोर पर समझौते का नवीनीकरण हुआ, जिससे 20 अमेरिकी डॉलर शुल्क को हटाकर इसे निःशुल्क कर दिया गया। इससे श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है।

अन्य खबरें