BJP State President Naib Singh Saini

Kurukshetra : लोगों के घर-द्वार पहुंच रही है केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं, BJP प्रदेशाध्यक्ष Naib Saini बोलें लोगों की हर समस्या का हो निवारण

कुरुक्षेत्र बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा के माध्यम से सरकार लोगों के द्वार पर जाकर लाभार्थियों को योजनाओं की सौगात दे रही है। इस जनसंवाद यात्रा में लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। जो भी वंचित लोग हैं, उन्हें सरकार की योजनाओं का तुरंत लाभ भी दिया जा रहा है। यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है।

यह बातें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को कुरुक्षेत्र के गांव ढेरु माजरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत कर लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। इस दौरान नायब सिंह सैनी ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया। सांसद नायब सिंह सैनी गांव ढेरु माजरा के राजकीय स्कूल में आयोजित विकसित भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा में बतौर मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। इससे पहले प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी और प्रदेश महामंत्री डॉ. पवन सैनी ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए स्टॉलों का अवलोकन किया और योजनाओं की फीडबैक ली।

नायब

इस दौरान सांसद नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सभी लोगों की प्रत्येक समस्या का निवारण करें। किसी भी व्यक्ति को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से समाज के अंतिम व्यक्ति को घर बैठे सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

Whatsapp Channel Join