SAINIK

केंद्र सरकार का VIP सुरक्षा में बड़ा बदलाव: NSG कमांडो की जगह अब CRPF कमांडो

हरियाणा राजनीति

केंद्र सरकार ने VIP सुरक्षा में बड़ा बदलाव करते हुए NSG कमांडो को हटाने का आदेश जारी किया है। अब VIP सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) संभालेगी।

सरकार के इस फैसले के अनुसार, अगली महीने से VIP सुरक्षा में NSG कमांडोज की भूमिका समाप्त हो जाएगी। वर्तमान में देश में 9 VIP व्यक्तियों को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है, जिनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हैं।

इन VIP की सुरक्षा में NSG कमांडो तैनात थे, लेकिन अब सुरक्षा व्यवस्था में CRPF कमांडो शामिल होंगे। इसके अलावा, लालकृष्ण आडवाणी, सर्बानंद सोनोवाल, रमन सिंह, गुलाम नबी आजाद, फारूक अब्दुल्ला और चंद्रबाबू नायडू जैसे अन्य नेता भी इस बदलाव से प्रभावित होंगे।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें