Kirron Kher

Chandigarh : BJP सांसद Kirron Kher और PA पर व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी के लगाए आरोप, पीड़ित ने HighCourt में लगाई गुहार

चंडीगढ़ बड़ी ख़बर हरियाणा

चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर और उनके पीए सहदेव सहलारिया को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सासंद किरण खेर और उनके पीए पर व्यक्ति ने गंभीर आरोप लगाए है। व्यक्ति ने दोनों से अपनी जान का खतरा बताकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। हाईकोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अब याचिकाकर्ता व उसके परिसर को सुरक्षा मुहैया करवाने का एसपी व मनीमाजरा के एसएचओ को आदेश दिया है।

याचिका दाखिल करते हुए चैतन्य अग्रवाल ने हाईकोर्ट को बताया कि वह निवेश सलाहकार के तौर पर कार्य करता है। उसे सांसद किरण खेर ने आठ करोड़ रुपये निवेश के लिए दिए थे। याची ने इसे बाजार में लगाया था। इससे पहले भी याची किरण खेर को निवेश के माध्यम से अच्छा मुनाफा दिला चुका था। याची ने बताया कि 23 अगस्त को उसे यह पैसा निवेश के लिए मिला था, लेकिन उसी दौरान बाजार में मंदी आ गई। इस पर किरण खेर ने उसे तुरंत पैसा लौटाने को कहा। याची ने दो करोड़ रुपये वापस कर दिए और बाजार का हवाला देते हुए बाकी पैसा जमा करवाने के लिए कुछ मोहलत मांगी।

chandigarh president saturday national hindustan chandigarh chandigarh be621908 3025 11e9 8baa 80fb3b94486c

पूरे परिवार को खत्म करने की दी धमकी

Whatsapp Channel Join

इस दौरान याची को किरण खेर ने अपने घर बुलाया। 1 दिसंबर किरण खेर के घर में पहुंचने पर याची की तलाशी ली गई और घड़ी से लेकर मोबाइल तक अपने पास रखवा लिया गया। इस दौरान उसको खूब बेइज्जत किया गया और उसका शारीरिक उत्पीड़न भी किया गया। आरोपी के अनुसार इसमें किरण खेर, उनके पीए सहदेव सलारिया व अन्य लोग शामिल थे। याची के गिड़गिड़ाने पर उसे कपड़े पहनने को दिए गए। इसके बाद याची के घर से लैपटॉप व चेक मंगवाए गए।

याची से 7.44 करोड़ व 5.56 करोड़ के पोस्ट डेटिड चेक लिए गए और कहा गया कि 15 दिसंबर तक यदि दोगुना पैसा नहीं मिला तो पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। याची ने कहा कि किरण खेर रसूखदार हैं और ऐसे में याची व उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया जाए।

931d3ae544f666531494590daa648ecb1679016083525626 original

शहर के किसी भी थाने में याची ने नहीं दी शिकायत

चंडीगढ़ पुलिस की ओर से कहा गया कि शहर के किसी भी थाने में याची पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। इसके साथ ही यदि ऐसा कुछ हुआ था तो आपातकालीन सेवाओं के लिए जारी नंबर पर याची को कॉल करना चाहिए था। जिस घटना का जिक्र याचिका में किया गया है, वह एक इमारत के भीतर हुई थी और बिना किसी शिकायत के किसी के घर में प्रवेश का कोई औचित्य नहींं है।

69405656

एसपी व एसएचओ को आदेश

हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद कहा कि इस विवाद को लेकर सुरक्षा से जुड़ी याचिका में हम कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते, लेकिन जीवन और स्वतंत्रता का अधिकार संविधान प्रत्येक नागरिक को देता है। यदि यह न्यायालय उन्हें फिलहाल सुरक्षा नहीं देता है, तो यह संवैधानिक क्षेत्राधिकार का प्रयोग न करने के समान होगा है। ऐसे में हाईकोर्ट ने एसपी व एसएचओ को आदेश दिया कि याचिकाकर्ता व उसके परिवार को एक सप्ताह के लिए सुरक्षा दी जाए। इसके बाद समीक्षा की जाए कि उन्हें आगे सुरक्षा की आवश्यकता है या नहीं। आवश्यकता होने पर ही सुरक्षा को आगे बढ़ाया जाए।