weather 68

चंडीगढ़ प्रशासनिक फेरबदल: HCS शशि वसुंधरा को रिलीव कर हरियाणा भेजा गया

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रशासन द्वारा जारी ताज़ा आदेश में कई अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किए गए हैं। इस बदलाव के तहत नगर निगम चंडीगढ़ में जाइंट कमिश्नर के पद पर तैनात HCS अधिकारी शशि वसुंधरा को उनके पद से रिलीव कर दिया गया है। अब वह अपने होम कैडर हरियाणा लौट जाएंगी।

उधर, 2017 बैच के IAS अधिकारी मोहम्मद मंसूर को वक्फ बोर्ड चंडीगढ़ का चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अतिरिक्त रूप से सौंपी गई है।

प्रशासन ने HCS राधिका सिंह को चार महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी है। इस बदलाव के तहत तीन PCS अधिकारी संबंधित चार्ज से रिलीव कर दिए गए हैं, जिससे यह कार्यभार राधिका सिंह के पास आ गया है। इसके साथ ही, एक अन्य HCS अधिकारी के अवकाश पर रहने के दौरान उनके संबंधित विभाग का प्रभार भी राधिका सिंह के पास ही रहेगा।

Whatsapp Channel Join

इसके अतिरिक्त, PCS अधिकारी नीतीश सिंगला को स्किल डेवलपमेंट मिशन के निदेशक (मिशन डायरेक्टर) का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। वहीं, उन्हें जाइंट डायरेक्टर (एडमिन) के पद से रिलीव कर दिया गया है।

इस पूरे फेरबदल के संबंध में आदेश चंडीगढ़ के मुख्य सचिव राजीव वर्मा द्वारा जारी किए गए हैं।