Transfer in Haryana

Haryana में प्रशासनिक फेरबदल: निकाय चुनाव की तैयारी में 90 IAS, IPS और HCS अधिकारियों का ट्रांसफर

चंडीगढ़

हरियाणा सरकार ने मंगलवार रात 103 अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग की लिस्ट जारी कर दी है। इनमें 90 IAS, IPS, और HCS अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है, वहीं 13 HPS अधिकारियों के ट्रांसफर की भी घोषणा की गई है। राज्य में आगामी निकाय चुनावों की घोषणा के साथ यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है।

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल
पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए 2007 बैच के IPS अधिकारी पंकज नैन को प्रमोशन दिया गया है। उन्हें अब मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में विशेष अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। पंकज नैन इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के भी विशेष अधिकारी रह चुके हैं, और अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के CMO में उनकी एंट्री हो गई है।

11 IPS अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग
इसके अलावा, 11 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति मिलने के बाद नई पोस्टिंग दी गई है। यह आदेश हरियाणा CMO की ओर से जारी किए गए हैं।

Whatsapp Channel Join

IAS और HCS अधिकारियों में भी बदलाव
79 IAS और HCS अधिकारियों के ट्रांसफर के तहत, CMO में तैनात IAS अधिकारी सुधीर राजपाल को महिला एवं बाल कल्याण विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, 2001 बैच के IAS अधिकारी अमनीत पी कुमार को मत्स्य विभाग का कार्यभार सौंपा गया है।

HPS अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट
इस बदलाव के साथ 13 HPS अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट भी जारी की गई है, जिससे पुलिस महकमे में भी कुछ अहम बदलाव होंगे।

whatsapp image 2025 02 05 at 094954 1738729463
1 1738721689
1 1738722183
2 1738722214
5 1738722324
6 1738722361

Read More News…..