anil vij

Anil Vij ने की श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

चंडीगढ़

Anil Vij ने आज चंडीगढ़ में श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें श्रम कानूनों को सख्ती से लागू करने और लेबर राइट्स के प्रचार-प्रसार पर चर्चा की गई। विज ने श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि इससे श्रमिकों को उनके अधिकारों का लाभ आसानी से मिलेगा।

अनिल विज ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में करीब 2 लाख मजदूरों को अगले एक हफ्ते के भीतर 65 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी। यह कदम श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए विज ने कहा कि हुड्डा साहब का डेंगू 5 साल तक नहीं उतरेगा। उन्होंने यह बयान स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों को लेकर भी दिया, जिसमें डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए अतिरिक्त बेड लगाए गए हैं और फॉगिंग प्रक्रिया को तेज किया गया है।

ईवीएम के बारे में कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा जब कांग्रेस जीतती है तब ईवीएम ठीक होती है। विपक्ष को गंभीरता से सोचने की जरूरत है और उदाहरण पेश करना चाहिए। शंभू बॉर्डर पर बैठे किसानों के मुद्दे पर पंजाब सरकार और विपक्ष को घेरते हुए विज ने कहा, “पंजाब सरकार, मुख्यमंत्री, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस मुद्दे पर कुछ नहीं किया। मसले को सुलझाना उनकी जिम्मेदारी है।

Whatsapp Channel Join

पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए विज ने कहा पानी मापने का काम किया जाता है, हरियाणा पानी चोरी नहीं कर सकता। हरियाणा को उसका हिस्सा मिलना चाहिए। बजरंग पूनिया को NADA द्वारा निलंबित किए जाने पर अनिल विज ने कहा, NADA एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है और उसकी विश्वसनीयता पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। खेल और राजनीति को अलग रखना जरूरी है।

अन्य खबरें