BJP leader's nephew dies

BJP नेता के भांजे की मौत

चंडीगढ़

चंडीगढ़ के BJP नेता अरुण सूद के भांजे ईशान सूद की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। इस हादसे में चार छात्रों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा पटियाला में राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के पास हुआ है। चारों मृतक नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र थे। मृतकों की पहचान रीत सूद, ईशान सूद, कुशाग्र यादव और रिभू सहगल के तौर पर हुई है।

यह चारों छात्र अपनी एंडेवर कार में सवार होकर यूनिवर्सिटी जा रहे थे। उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कार की स्पीड काफी ज्यादा थी। जिस कारण चारों की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी कार के पीछे एक और एसयूवी कर आ रही थी। वह भी उनकी कार से टकराई है। उसमें सवार दो अन्य छात्रों को भी चोट लगी है।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने चारों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचा दिया है। अरुण सूद चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता हैं। वह चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। चंडीगढ़ में हुए नगर निगम चुनाव में उन्होंने पार्टी के लिए अहम भूमिका निभाई थी। आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों को भाजपा में शामिल करवाने में उनका अहम योगदान था। वहीं राष्ट्रीय नेताओं के साथ भी उनके अच्छे संबंध हैं।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें