Mohali के आनंदपुर साहिब हल्के में शिवसेना हिंदुस्तान पार्टी से चुनाव लड़ रही किरण जैन की बहू ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि मृतका की मां ने हत्या के आरोप लगाए है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मृतक महिला की मां ने पुलिस को शिकायत में बताया कि पिछले महीने 22 अप्रैल को अपनी बेटी की शादी बग्गू माजरा माजरा निवासी दीपक के बेटे केशव से की थी। उनकी तरफ से लगातार पैसे की मांग की जा रही थी। उसकी सास किरण जैन आनंदपुर साहिब लोकसभा हलके से चुनाव लड़ रही हैं, और बार-बार परिवार को मारने की धमकी दी जा रही थी। कल, जब वह अपनी बेटी से मिलने गई तो उन्होंने बेटी को अकेले में मिलने नहीं दिया। परिवार के पास पैसे नहीं थे, इसलिए वह अपनी बेटी के ससुराल पक्ष को पैसा नहीं दे पाए थे। इसके चलते ये अनहोनि हो गई।
पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की मां किरण देवी की तरफ से आरोप लगाया गया है कि उसकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसके ससुराल पक्ष ने उसको मार दिया है। पुलिस ने परिवार की तरफ से जो आरोप लगाए गए हैं, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।







