ram rahim a812729212b266bf9ec23179ef3eef21 1280X720

Chandigarh : जेल से फरलो के 14 दिन बाद एक्टिव हुआ राम रहीम, नशे के खिलाफ चलाई मुहिम

चंडीगढ़ बड़ी ख़बर हरियाणा

जेल से फरलो लेकर बाहर आया डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम दो हफ्ते बाद फिर से एक्टिव हो गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा नशे के खिलाफ चलाई मुहिम को डेरा प्रमुख ने बागपत आश्रम से शुरू कर दिया है। इस मुहिम को चलाने के बाद राम रहीम सूबे के 13 जिले के लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरुक करेगा। जिसकी शुरुआत कल से शुरु  हो चुकी है। ये मुहीम 9 दिसंबर तक चलेगी। आश्रम की ओर से डेरा प्रमुख के कार्यक्रम की अनुसूचि को बनाकर जारी किया गया है।

रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को फिर से 21 दिन की फरलो की मंजूरी दी गई है। इससे पहले भी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम कई बार फरलो लेकर जेल से बाहर आ चुका है। अलग-अलग मामलों में सजा काट रहे मुजरिम राम रहीम को 30 महीने में 8वीं बार फरलो मिली है।

ये रहेगा राम रहीम की कार्यक्रम अनुसूचि

Whatsapp Channel Join

राम रहीम सूबे के 13 जिलों के लागों को नशे से दूर रहने के बारे में जागरुक करेगा। आश्रम की ओर से जारी अनुसूचि में 9 दिसंबर तक का है। 3 दिसंबर के बाद अब 5 दिसंबर को राम रहीम मुख्य रूप से कुरुक्षेत्र और भिवानी जिले के लोगों को नशे से दूर रहने के लिए संबोधित करेगा। इसके बाद 6 दिसंबर को पानीपत और फतेहाबाद, 7 दिसंबर को अंबाला, महेंद्रगढ़, 8 दिसंबर को फरीदाबाद, हिसार और 9 दिसंबर को टोहाना, करनाल, डबवाली शामिल हैं।

वीडियो में डेरा समर्थकों को उत्तर प्रदेश ना आने की अपील की

राम रहीम ने जेल से 21 दिन की फरलो मिलने के बाद एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह इस डेरा समर्थकों से अपील कर रहा था कि वे उत्तर प्रदेश ना आए। एमएसजी भंडारे की संगतों को शुभकामनाएं देने के बाद राम रहीम ने समर्थकों से अपील की है कि जहां भी आपको जिम्मेदार सज्जन कहें उसी के अनुसार आपको रहना है। उसी के अनुसार ही आपको चलना है। राम रहीम ने कहा कि आगे भी आपने अमल किया है,  और इस बार भी पूरा यकीन है कि आप पूरा अमल करेंगे।

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए राम रहीम को मिली फरलो

राम रहीम को इस बार राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए सरकार की ओर से फरलो दी गई। राम रहीम राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के गुरुसर मोडिया का रहने वाला है। वहां गांव में उसका बड़ा आश्रम बना हुआ है। राजस्थान के हरियाणा बॉर्डर से लगते श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और दूसरे कई जिलों में राम रहीम के अनुयायियों की अच्छी-खासी संख्या है।

इन इलाकों में राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा से बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। इससे पहले भी पंजाब के विधानसभा चुनाव और हरियाणा में आदमपुर-ऐलनाबाद के विस उप-चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव से पहले राम रहीम को फरलो देने के आरोप हरियाणा की मनोहर सरकार पर लगते रहे हैं।

जेल से फरलो के बाद समर्थकों से नही मिल रहा राम रहीम

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 21 दिन की फरलो मिलने के बाद अपने सबसे पसंदीदा बागपत के बरनावा आश्रम में रह रहा है। इस बार संत गुरमीत राम रहीम अनुयायियों से नहीं मिल रहा है। आश्रम पहुंचने वाले अनुयायियों को वापस घर भेज दिया जाता है, संत गुरमीत राम रहीम इस बार अपने परिवार के साथ पूरा समय बिता रहा है और भक्ति में अपना समय व्यतीत करता है। वहीं, परिवार और मुंह बोली बेटी हनीप्रीत भी उनके साथ है। सुरक्षा के मद्देनजर नजर बरनावा आश्रम पर पुलिस बल की तैनाती रहती है।