जिले में बढ़ती डेंगू मरीजों की संख्या स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। जिले में 9 नए मामले मिले हैं। जिसके बाद डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 270 हो गई है। वहीं अब तक स्वास्थ्य विभाग डेंगू जांच के लिए 980 सैंपल ले चुका है और इस लिहाज से हर सात सैंपलों में से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
शहर में लगातार बड़ रहे डेंगू के मरीज स्वास्थय विभाग के लिए एक चुनौती बन गई है। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पल-पल की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
स्वास्थय विभाग की टीम 14 लाख से अधिक घरों की कर चुकी जांच
विभागीय टीमें अब तक 14 लाख से अधिक घरों की जांच कर चुकी हैं। विभागीय टीमों को 8159 घरों में लारवा मिला है। अब तक के डेंगू पीड़ितों के आंकड़ों की बात करें तो 16 से 45 वर्ष के लोग सर्वाधिक शिकार बने हैं। हालांकि विभाग डेंगू केस मिलने पर संबंधित क्षेत्र में फॉगिंग भी करवा रहा है, इसके बावजूद प्रकोप कम नहीं हो रहा है। शहरी क्षेत्र की बात करें तो अब तक 155 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब तक 115 केस मिल चुके हैं।
अलग-अलग कामों के लिए शहर में लगाए गए कर्मचारी
डेंगू नोडल अधिकारी डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि विभाग के कर्मचारी डेंगू से बचाव के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चला रहे हैं। इस कार्य के लिए शहर में 9 कर्मचारी लगाए गए हैं। इसके अलावा 20 कर्मचारी संदिग्ध लोगों के खून के सैंपल ले रहे हैं।