चरखी दादरी के सिटी आईटीआई रावलधी में प्लेसमेंट शाखा आईटीआई रावलधी में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर आईटीआई रावलधी में आयोजित रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों ने भाग लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने कंपनी प्रतिनिधियों का स्वागत किया।
इस अप्रेंटिसशिप मेले में लगभग 250 छात्रों ने भाग लिया जिन का कंपनी प्रतिनिधियों ने इंटरव्यू लिया और छात्रों की कार्यकुशलता की जानकारी को परखा और 181 छात्रों को चयन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।
भारत सरकार के निर्देशों पर लगाए जाते है प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेला
संस्था के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने बताया की ये प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेला डीजीटी भारत सरकार और एसडीआईटी विभाग के दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित कराया जा रहा है। संस्थान में समय समय पर इस तरह के जॉब मेलों का आयोजन कराया जाता है, ताकि आईटीआई पास करने के बाद छात्र अपना करियर बना सकें।
छात्रों को रोजगार देने के लिए लगाए जाते है जॉब मेले
कृष्ण, कनिष्ठ शिक्षुता अधिकारी, समीर कनिष्ठ शिक्षुता अधिकारी ने बताया कि संस्थान स्तर पर हमारा प्रयास रहता है कि ज्यादा से ज्यादा आईटीआई पास छात्रों को रोजगार उपलब्ध कराने के अवसर प्रदान किया जा सके। राजेन्द्र सिंह, वर्ग अनुदेशक ने विभिन्न कंपनियों से आए प्रतिनिधियों का रोजगार मेले में भाग लेने के लिए उत्साहित किया।
उन्होंने युवाओं के चयन करने के लिए विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया और आगे भी उनसे इसी सहयोग की कामना की। इस दौरान संस्थान से अरुण कुमार, अजीत सोनी, नरेश सांगवान, जोगेन्दर लांबा, अनूप, माया रानी, संगीता, विजेंद्र सभी मौजूद रहे।

