लोगों ने नहीं वापिस की लाखों की रकम, फंदा लगाकर युवक ने दी जान

चरखी दादरी

चरखी दादरी में चंपापुरी के ढांडी आश्रम के पास रहने वाले एक भैंस व्यापारी ने रावलधी की बणी में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया हैं। फंदे पर लटके मिले सुरेश के कपड़ो से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें कुछ लोगों पर सुरेश के पैसे वापिस ना देने का आरोप है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में करवाया हैं। सुरेश की पत्नी के बयान पर नौ नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।

पैसों के तनाव में की सुरेश ने आत्महत्या

सुरेश की पत्नी कविता ने बताया कि वो और उसका पति भैसों की खरीद-फरोख्त और दूध बेचने का काम करते हैं। उसका पति कई लोगों से भैंस लेकर आगे दूसरे लोगों को बेच चुका है। लेकिन कुछ लोगों ने भैंस लेने के बाद भी कई महिने से पैसे नहीं दिए।

Whatsapp Channel Join

कविता ने बताया कि पैसों की वापिसी ना होने के कारण ही उसका पति कई दिनों से तनाव में था और इसी तनाव के चलते उसके पति ने आत्महत्या की हैं। उसने बताया कि उसका पति घर से बिना बताए निकला था और रात तक वापिस नहीं आया। अगले दिन सुबह सुरेश ने रावलधी की बणी में पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुसाइड नोट में मिला आरोपियों का नाम

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतक के कपड़ो की तलाशी लेने पर पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। इस नोट में नौ लोगों के नाम लिखे हैं। पुलिस ने कविता के बयानों के आधार नौ लोगों के खिलाफ धारा 306 और 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। नौ लोगों के पास कुल 18 लाख 96 हजार रुपये बकाया थे जो सुरेश को वापिस देने थे।