murdered

Charkhi Dadri में बेटे ने मां की हत्या की, शराब पीने पर किया विरोध

चरखी दादरी

Charkhi Dadri में रिटायर्ड फौजी ने अपनी मां की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। घर के लोगों ने उसे शराब पीने से मना किया था। उसने 2 बार अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर किया। एक गोली उसकी मां को जा लगी। घटना के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया।

परिवार के लोग खून से लथपथ हालत में महिला को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया।

लोहरवाड़ा निवासी सुनील ने सेना से स्वैच्छिक रिटायरमेंट (VRS) ले रखा है और शराब पीने का आदी है। उसके पिता, मुख्तयार सिंह, भी फौज में थे, और उनकी पेंशन सुनील की मां, चंद्रो देवी (77), के पास थी। रविवार शाम को जब परिवार के सदस्यों ने सुनील को शराब पीने से मना किया, तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर सुनील ने घरवालों से झगड़ा शुरू किया और फिर कमरे में रखी अपनी लाइसेंसी बंदूक उठाकर लाया।

Whatsapp Channel Join

dadri4

एक के बाद एक 2 फायर किए

उसकी मां चंद्रो देवी ने उसे छुड़ाने की कोशिश की। सुनील ने एक के बाद एक 2 फायर किए। एक गोली उसकी मां के सीने में जा लगी। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर जमीन पर जा गिरी। घटना के तुरंत बाद सुनील घर से फरार हो गया। परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोग तुरंत घर पर पहुंचे। महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

फोरेंसिक टीम को जांच के लिए मौके पर भेजा

DSP दिनेश यादव ने बताया कि फोरेंसिक टीम को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। परिवार के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की जाएगी। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Read More News…..