स्कूली विद्यार्थियों द्वारा नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा

चरखी दादरी

हरियाणा के चरखी दादरी में ‘मेरी माटी मेरा देश’ के तहत माटी कलश यात्रा नीकाली गई जिसके दौरान पुलिस प्रशासन के तत्वावधान में दादरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा उनके नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से सभी से आह्वान किया गया कि वीर शहीदों का सम्मान करें और देश की मिट्टी पर अभिमान करें। आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि डीएसपी हैड क्वार्टर अशोक कुमार और ट्रैफिक एसएचओ राजबीर सिंह द्वारा शिरकत की गई।

आपको बता दें कि यात्रा की अध्यक्षता निदेशक मुन्ना लाल गुप्ता ने की। साथ ही स्कूल की चेयरपर्सन कृष्णा देवी और प्राचार्य पूनमचंद गुप्ता का मार्ग दर्शन रहा। स्कूल परिसर से बतौर मुख्यअतिथि और स्कूल चेयरपर्सन ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।

यात्रा नगर के अलग अलग स्थानों से होकर गुजरी। इसी दौरान डीपीएस के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ध्वज को लहराते हुए सभी से आह्वान किया कि देश की रक्षा और इसके सम्मान के लिए हर संभव कर्तव्य के निर्वहन से अधिक बढ़कर हमारे जीवन में कुछ नहीं होना चाहिए।

Whatsapp Channel Join