हिमाचल में आज कमजोर रहेगा मानसून रविवार से बारिश की चेतावनी 13

समालखा में पूर्व विधायक चौधरी चूहड़ सिंह छोकर के नाम पर स्कूल, मूर्ति और लाइब्रेरी का अनावरण

हरियाणा

समालखा के सरकारी स्कूल का नाम पूर्व विधायक चौधरी चूहड़ सिंह छोकर के नाम पर रखा गया

विधायक मनमोहन भढ़ाना और नंदकिशोर गुर्जर ने मूर्ति का अनावरण और लाइब्रेरी का उद्घाटन किया

पूर्व विधायक के आदर्शों का पालन करने का आह्वान किया गया

Whatsapp Channel Join

समालखा, अशोक शर्मा


हरियाणा के समालखा स्थित गांव नारायण में एक महत्वपूर्ण आयोजन हुआ, जहां शनिवार को सरकारी स्कूल का नाम संयुक्त पंजाब के पूर्व विधायक स्वर्गीय चौधरी चूहड़ सिंह छोकर के नाम पर रखा गया। इस अवसर पर समालखा के विधायक मनमोहन भढ़ाना और लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इस भावुक पल में, स्वर्गीय चौधरी चूहड़ सिंह छोकर की प्रतिमा का भी अनावरण किया गया, जो उनके योगदान को श्रद्धांजलि थी। इसके साथ ही, गांव के लोगों के लिए एक लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया गया, जिससे शिक्षा और ज्ञान के प्रसार को बढ़ावा मिलेगा।

विधायक मनमोहन भड़ाना ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि हमें पूर्व विधायक चूहड़ सिंह के आदर्शों का पालन करना चाहिए। उन्होंने स्वर्गीय चौधरी चूहड़ सिंह छोकर के जनसेवा और समर्पण को याद किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मनमोहन भढ़ाना और लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर के साथ-साथ, महिपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा, जिला पानीपत उपाध्यक्ष रोशन लाल माहला, और समालखा शहर की अध्यक्ष रेखा संजय गोयल का भी चद्दर ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में अन्य गणमान्य व्यक्तियों में जयपाल छोकर, समालखा के पार्षद संजय गोयल, सोनू पट्टीकल्याणा, दीपक चोपड़ा, संजय नरवाल, अनिल बेनीवाल, नरेश बेनीवाल सहित अनेक कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।